वास्तु के अनुसार जानें रसोई में कहां रखें कौनसी चीज

घर से जुड़े कई वास्तु होते हैं जिन्हें ध्यान में रख घर में सकारात्मकता का संचार किया जा सकता हैं। खासतौर से घर के वास्तु में रसोई का बढ़ा महत्व होता है। रसोई में उपस्थित वास्तुदोष रोग, शोक और धन की बर्बादी का कारण बन सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए वास्तु में बताई गई जानकारी लेकर आए हैं कि रसोई में कौनसी चीज कहां रखी जानी चाहिए ताकि सकारात्मकता बनी रहे। तो आइये जानते है रसोई के इन वास्तु टिप्स के बारे में।

आपकी डूबती किस्मत का कारण बन सकते हैं पुराने कपड़े

इस तरह लगाए घर के मुख्य दरवाजे पर गणपतिजी की मूर्ति, दूर होंगे सभी दोष

- भवन के ईशान व आग्नेय कोण के मध्य पूर्व में स्टोर का निर्माण किया जाना चाहिए।
- माइक्रोवेव, मिक्सर या अन्य धातु उपकरण दक्षिण-पूर्व में रखें। रेफ्रिजरेटर या फ्रीज उत्तर-पश्चिम में रख सकते हैं।

- चूल्हा आग्नेय में, प्लेटफॉर्म पूर्व व दक्षिण को घेरता हुआ होना चाहिए। वॉश बेसिन उत्तर में हो। भोजन बनाते समय मुख पूर्व की ओर हो, उत्तर व दक्षिण में कतई नहीं।
- रसोईघर में पीने का पानी उत्तर-पूर्व अर्थात ईशान दिशा में रखना चाहिए।
- रसोईघर में पानी और आग को कभी भी पास-पास नहीं रखना चाहिए।
- रसोईघर में यदि झाडू, पौंछा या सफाई का कोई सामान रखना है तो नैऋत्य कोण में रख सकते हैं। डस्टबिन को रसोईघर से बाहर ही रखें।
- रसोईघर के पास बाथरूम या शौचालय नहीं होना चाहिए।

- रसोईघर में पूजा का स्थान बनाना शुभ नहीं होता।
- रसोईघर में गैस दक्षिण-पूर्व दिशा में रखनी चाहिए।
- रसोईघर में भोजन करते समय आपका मुख उत्तर-पूर्व दिशा में होना चाहिए।
- डाइनिंग टेबल दक्षिण-पूर्व में होनी चाहिए। मकान में अलग डायनिंग हॉल की व्यवस्था की है तो वास्तु अनुसार किसी मकान में डायनिंग हॉल पश्चिम या पूर्व दिशा में होना चाहिए।
- रसोईघर खुला-खुला और चौकोर होना चाहिए। इसके फर्श और दीवारों का रंग पीला, नारंगी या गेरूआं रखें। नीले या आसमानी रंग के प्रयोग से बचना चाहिए। रसोई में हरा, मेहरून या फिर सफेद रंग के पत्थरों का इस्तेमाल किया जा सकता है।