धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा पाने के लिए रखें वास्तु की इन बातों का ध्यान

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का बड़ा महत्व बताया गया हैं जिसके अनुसार हर दिशा से जुड़े कुछ नियम हैं जो घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार करने का काम करते हैं। घर को वास्तु के अनुसार सज्जित करते हुए दिशा दोषों से मुक्त किया जाए तो घर से दरिद्रता दूर होते हुए सुख-समृद्धि का आगमन होता हैं। अज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं धन के देवता कुबेर की जो जिनकी वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा मानी जाती हैं। इस उत्तर दिशा से जुड़े वास्तु उपाय आपको धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा दिला सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु अनुसार उत्तर दिशा में किन चीजों को रखा जाना चाहिए ताकि धन के देवता कुबेर के आशीर्वाद से आपके जीवन में धन-संपदा का आगमन हो। तो आइये जानते हैं इसके बारे में...

तुलसी या आंवले का पौधा

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में आर्थिक संपन्नता बनाए रखने के लिए घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा या आंवले का पेड़ लगाने से लाभ होता है। साथ ही उत्तर दिशा में पानी की व्यवस्था रखने से घर में धन का प्रवाह होता रहता है।

नीले रंग का पिरामिड


वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में नीले रंग का पिरमिड लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपका घर धन-धान्य से भरा रहेगा। यदि हो सके तो घर की उत्तर दिशा की दीवारों को नीले रंग से पेंट करवा दें।

भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति

हर घर में मंदिर और भगवान की प्रतिमा देखने को मिलेगी लेकिन इसकी सही दिशा भी जरूरी है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति जरूर रखनी चाहिए। इसके अलावा इस स्थान की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। ऐसा करने से घर में रुपए-पैसों की तंगी नहीं रहेगी।

घर की तिजोरी


धन और समृद्धि के देवता कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं। इसलिए उत्तर दिशा में घर की तिजोरी रखने से घर में कभी पैसे की कमी नहीं होगी और घर में हमेशा बरकत बनी रहेगी।