वास्तु से जुड़ी इन ख़ास बातों को ध्यान रख घर में लाए खुशियां, जीवन की परेशानियों का होगा अंत

घर का वास्तुसंगत होना जीवन में सकारात्मकता का आगमन करता हैं और आपको हर परेशानियों से बचाता हैं। कई ऐसी चीजें होती है घर में जो शुभता लेकर आती हैं तो कई ऐसी चीजें होती हैं जो नकारात्मकता का संचार करती हैं। इनके बारे में जान घर में सकारात्मकता लाई जा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके घर को विपदाओं और समस्याओं से बचा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

घर की बैठक में लगाएं संत-महात्माओं तस्वीर

वास्तु अनुसार, घर की बैठक पर हमेशा संत-महात्माओं की आशीर्वाद देते हुए तस्वीर लगानी चाहिए। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। परिवार के सदस्यों में एकता बढ़ती है। इसके साथ ही जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

हरे-भरे पौधे लगाएं

हरे-भरे पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ देखने में भी खूबसूरत लगते हैं। इसे घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु अनुसार, घर पर पौधे लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा का कोना उत्तम माना जाता है।

घर की पूर्व दिशा या मंदिर के पास तुलसी का पौधा लगाएं

हिंदू धर्म में तुलसी का बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु अनुसार इसे घर की पूर्व दिशा या मंदिर के पास रखना चाहिए। इसके साथ ही हर गुरूवार को जल में थोड़ा सा कच्चा दूध मिलाकर तुलसी पर अर्पित करना चाहिए। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा सकारात्मक में बदल जाती है। घर के कलश-कलेश दूर होकर शांति का वास होता है। साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

हफ्ते में 1 बार जलाएं कपूर

हफ्ते में 1 बार घर में 1-2 कपूर जलाएं। फिर इसके धुएं को पूरे घर में फैलाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाएगी। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व खुशियों का वास होता है।

फर्नीचर की किनारे नुकीली न हो

वास्तु के अनुसार, घर पर कभी भी ऐसा फर्नीचर नहीं रखना चाहिए जिसके किनारे नुकीले हो। इससे घर में अशांति व नकारात्मकता बढ़ सकती है। इसलिए घर पर हमेशा गोल किनारों वाला फर्नीचर रखना चाहिए। इसके अलावा कमरे से बड़ा व अधिक सामान रखने से भी बचना चाहिए।

टूटा-फूटा करें घर से बाहर

घर पर टूटा हुआ सामान, कांच या मुरझाएं फूल रखने से बचना चाहिए। वास्तु अनुसार, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। ऐसे में घर पर कलह व अशांति फैल सकती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)