इन गलतियों को नजरअंदाज करना पड़ेगा भारी, बनती हैं कंगाली का कारण

अक्सर देखा जाता हैं कि किसी की जिंदगी में अचानक में बुरा वक्त शुरू हो जाता हैं और बरकत होने कि जगह कंगाली छाने लगती हैं। इसका कारण बनती हैं घर में उपस्थित नकारात्मक ऊर्जा। वास्तु के अनुसार घर में उपस्थित कुछ वास्तुदोष नकारात्मकता फैलाने का काम करते है। आज इस कड़ी में हम आपको उन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कंगाली का कारण बनती हैं। इन्हें जरअंदाज करना भारी पड़ सकता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

गणेश जी का स्थान

घर पर विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्ति रखने से घर पर धन का कमी अभाव नहीं होता है। मगर इन्हें गलत दिशा में स्थापित करने से आर्थिक परेशानी से जुझना पड़ सकता है। पैसों से जुड़ी समस्या होने से व्यक्ति का मन अशांत हो जाता है। ऐसे में तनाव होने के चांचिस बढ़ते है। इससे बचने के लिए घर, दुकान या ऑफिस में गणेश जी मूर्ति इस तरीके से स्थापित करें कि उनका मुंह अंदर की तरफ आए। साथ ही उनकी पीठ दीवार के साथ लगी होनी चाहिए। इससे घर पर पॉजीटिविटी बढ़ने के साथ धन का आगमन होता है।

धन रखने का सही स्थान

वास्तु के अनुसार अलमारी में कभी भी उत्तर दिशा की ओर पैसा नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से पैसों का मुंह दक्षिण दिशा ही ओर खुलता है जो आर्थिक हानि पहुंचाने का काम करता है। इसलिए अपने पर्स को हमेशा अलमारी की पश्चिमी दीवार पर लगा कर ही रखें। ऐसा करने से उसका मुंह पूर्व दिशा की ओर खुलेगा। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। पैसों से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

जल के पात्र की दिशा

वास्तु के मुताबिक घर पर जल से संबंधित चीजों को रखने के लिए खास ध्यान रखना चाहिए। इसे हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और धन का आगमन होता है। इसके विपरित दक्षिण या पश्चिमी दिशा में जल पात्र रखने की भूल न करें। नहीं तो धन के देवता कुबेर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही घर का नल कभी भी खुला न छोड़े और कहीं खराब हो जाएं तो इसे तुरंत ठीक करवा लें। घर से बिना मतलब पानी बहना धन की हानि होने की ओर संकेत करता है। इससे भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। साथ ही तनाव बढ़ता है।

छत की सफाई

वैसे तो पूरे घर की साफ-सफाई अच्छे से करनी चाहिए। मगर वास्तु के अनुसार घर की छत हमेशा साफ होनी चाहिए। साथ ही इसपर कोई भारी सामान भी रखने से बचना चाहिए। बहुत से लोगों को घर का फालतू सामान छत पर रखने की आदत होती है। मगर ऐसा करने से बचना चाहिए। नहीं तो आर्थिक परेशानी के साथ तनाव होने की स्थिति का सामना करना पड़ता है।