त्योहार से पहले करवाना चाहते हैं घर को पेंट, इन वास्तु टिप्स का ध्यान रखना बेहद जरूरी

त्योहार का समय चल रहा हैं और एक के बाद एक कई त्योहार आने वाले हैं, खासतौर से दिवाली का त्योहार भी आने वाला हैं। ऐसे में घरों में सफाई तो होती ही हैं लेकिन इसी के साथ कई लोग घर को पेंट भी करवाते हैं, जिससे माँ लक्ष्मी उनके घर में आए और कृपा बरसाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर को पेंट करवाने से जुड़े भी कई वास्तु होते हैं, जिनको अपनाने से घर में सकारात्मकता का आगमन होता हैं। आज हम आपको घर को पेंट करवाने से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में।

* पीला रंग सुकून व रोशनी देने वाला रंग होता है। घर के ड्राइंग रूम, ऑफिस आदि की दीवारों पर यदि आप पीला रंग करवाते हैं तो वास्तु के अनुसार यह शुभ होता है।

* अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आपको अपने कमरे की उत्तरी दीवार पर हरा रंग करना चाहिए।

* आसमानी रंग जल तत्व को इंगित करता है। घर की उत्तरी दीवार को इस रंग से रंगवाना चाहिए।

* घर के खिड़की दरवाजे हमेशा गहरे रंगों से रंगवाएँ। बेहतर होगा कि आप इन्हें डार्क ब्राउन रंग से रंगवाएँ।

* जहाँ तक संभव हो सके घर को रंगवाने हेतु हमेशा हल्के रंगों का प्रयोग करें।