घर के मुख्य द्वार पर लगी ये 4 चीजें लाती है सकारात्मकता

घर में वास्तु का बड़ा महत्व माना जाता हैं क्योंकि वास्तुसंगत चीजों का होना घर में सकारात्मकता का संचार करता हैं और जीवन में शुभ चीजों का आगमन करता हैं। इसकी शुरुआत होती हैं घर के मुख्य द्वार से। ऐसे में जरूरी हैं कि घर के मुख्य द्वार को वास्तु सांगत बनाया जाए ताकि घर से नकारात्मकता दूर रहें। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसको मुख्य दरवाजे पर लगाने से घर में रहने वाले सभी सदस्यों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

शुभ लाभ

घर को नकारात्मक और बुरी ऊर्जा से बचाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर शुभ-लाभ लिखना अच्छा माना गया है।

स्वास्तिक

हिंदू धर्म में स्वास्तिक को बहुत ही शुभ चिन्ह माना गया है। हर शुभ और मांगलिक कार्यों में स्वास्तिक का निशान जरूर बनाकर पूजा-पाठ संपन्न किया जाता है। प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।

लक्ष्मी जी के पैर

घर के मुख्य दरवाजे पर सिंदूर से मां लक्ष्मी के पैर बनाने से घर पर धन-दौलत और समृद्धि का आगमन होता है।

देवी लक्ष्मी

घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाना शुभ होता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से धन लाभ होता है।