वास्तु के इन उपायों की मदद से खुद में जगाए आत्मविश्वास, मिलेगी हर काम में सफलता

हर कोई चाहता हैं कि अपने जीवन में नई उचाईयां हासिल करें और उसे हर काम में सफलता मिले। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कई लोग काम की जानकारी होते हुए भी सफल नहीं हो पाते हैं क्योंकि उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी होती हैं। आत्मविश्वास की कमी के कारण लक्ष्य हासिल करने में दिक्कतें आती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे वास्तु टिप्स लेकर आए हैं जो आपमें आत्मविश्वास जगाने का काम करेंगे और हर काम में सफलता दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं आत्मविश्वास को मजबूत बनाने के इन वास्तु टिप्स के बारे में।

रविवार के दिन करें ये उपाय


रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन सुबह स्नान करके सूर्यदेव को प्रणाम करें। उसके बाद घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर उन्हें मिठाई खिलाएं। वास्तु अनुसार, ऐसा करने से आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है। इसके साथ ही करियर में आ रही परेशानियां दूर होकर तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

सूर्य भगवान को जल अर्पित करें

रोजाना सुबह सूर्य देव को जल चढ़ाएं। फिर दोनों हाथों को जोड़कर 5 मिनट तक सूर्य देव का ध्यान करें। धार्मिक मान्यता अनुसार, इस उपाय को करने से आत्मविश्वास मजबूत होता है। करियर में सफलता मिलने के योग बनते हैं।

भोजन करने के लिए इस दिशा की ओर रखें मुख्य


घर की पूर्व और उत्तर दिशा को अग्नि का स्थान माना जाता है। वास्तु अनुसार, इस दिशा में भोजन करना शुभ माना गया है। इसलिए हमेशा इसी ओर मुख करके भोजन करें। धार्मिक मान्यताओं अनुसार, इससे आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसे में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

सोने का छल्ला पहनें

दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली में सोने का छल्ला पहनना शुभ माान जाता है। वास्तु अनुसार, इससे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। ऐसे में कार्यक्षेत्र व करियर में आ रही परेशानियां दूर होकर सफलता के रास्ते खुलते हैं।

सूरजमुखी का पौधा इस दिशा पर रखें


घर पर पौधे लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु में अन्य पौधे के साथ सुरजमुखी के पौधा बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसे घर की पूर्व दिशा में लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही घर के सभी सदस्यों के आत्मविश्वास में मजबूती आती है।

इस दिशा में करवाएं हरा और पीला रंग


घर की पूर्व दिशा में हरा और पीला रंग करवाएं। वास्तु अनुसार, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में आत्मविश्वास बढ़ने में मदद मिलती है।