वास्तु टिप्स : घर के सामने लगा पेड़ या खंभा लाता है घर में बीमारियाँ...

यदि आपके घर में कोई न कोई व्यक्ति बिमार रहता हैं। तो इसका कारण वास्तु शास्त्र के अनुरूप घर की संरचना न होना हो सकता हैं। कभी कभी घर में बीमारी आकर जाने का नाम ही नही लेती। तमाम उपचार व सावधानियों के बाद भी बीमारी घर स्थायी हो जाती है। ऐसे में बीमार वयक्ति के साथ साथ घर के अन्य सदस्य भी परेशान रहते है। ऐसे में रोग के उपचार के साथ वास्तु के नियमों का भी पालन किया जाए तो बीमारी से जल्दी मुक्ति मिलेगी। आइये जानते है क्या है ये बीमारी से बचने के वास्तु नियम।

* घर के सामने पेड़ या खंभा होने से घर के बच्चों का स्वास्थय ज्यादातर खराब रहता है। अगर आपके घर के सामने भी पेड़ या खंभा है तो इस वास्तु दोष से बचने के लिए घर के मेन गेट पर रोज स्वस्तिक बनाएं।

* मेन गेट के सामने कीचड़ या गंदगी हो तो परिवार के सदस्य में किसी न किसी तरह की बीमारियों के घिरे रहते हैं। इसलिए, ध्यान रखें कि घर के आस-पास किसी तरह की गंदगी न रहे।

* यदि आपके घर की पूर्व दिशा का स्थान अन्य दिशाओं से ऊंचा हैं। इस दिशा का स्थान ऊंचा होने से आर्थिक परेशानियाँ उत्पन्न होती हैं, बच्चे अधिक समय अस्वस्थ रहते हैं, उनका पढाई में मन नहीं लगता, उनकी स्मरण शक्ति क्षीण होने लगती हैं, उन्हें पेट से सम्बन्धित रोग हो सकते हैं।

* कभी भी उत्तर की तरफ सर करके नही सोना चाहिए। उत्तर की तरफ पैर करके सोना सेहत के लिए अच्छा रहता है।

* मेन गेट के सामने गढ्डा हो तो पारिवारिक सदस्यों को मानसिक रोग और तनाव घेरे रहता हैं। इससे बचने के लिए उस गढ्डे को मिट्टी से भर दें।

* घर के मेन गेट के ठीक सामने घर का मंदिर या पूजा स्थल नहीं होना चाहिए। ऐसा होने से घर में देवी-देवता निवास नहीं करते और घर में बीमारियां और दुख बने रहते हैं।

* यदि आपके घर की पूर्व दिशा में खाली तथा खुला स्थान नहीं हैं और आपके आपके घर के बरामदे का ढलान पश्चिम दिशा की ओर हैं तो इससे आपके घर के मुखिया को आँख से सम्बंधित रोग, स्नायु या हृदय रोग होने की सम्भावना रहती हैं।

* सूखे या कांटेदार पौधों को घर के आंगन में नहीं रखना चाहिए। ऐसे पौधे घर में कई तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। घर के आगन में हरे-भरे पेड़-पौधे लगाएंगे तो घर में कम से कम बीमारियां आएंगी। ध्यान रखें उन पेड़-पौधों की नियमित रूप से देख-भाल की जाए।