पर्दों से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स, जिनसे बनी रहती है घर में खुशियाँ

हर गृहणी की इच्छा होती हैं कि उसका घर सुन्दर दिखे और सभी उसकी बढाई करें। इसके लिए वे साज-सज्जा का पूरा ध्यान रखती हैं। साज-सज्जा करते समय सबसे महत्वपूर्ण चीज होती हैं घर के परदे, जिसे की अच्छे से काम में लिया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर ये परदे वास्तुसंगत ना हो, तो घर में दिक्कत पैदा करते हैं। इसलिए जितना हो सकें इन पर्दों को वास्तु के हिसाब से ही व्यवस्थित करें। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं पर्दों से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स जिनकी मदद से आप अपने घर के पर्दों का वास्तु सही कर सकें। तो आइये जानते हैं उन वास्तु टिप्स के बारे में।


* अगर आपके घर में झगड़े होते है तो आप घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग के पर्दे लगा सकते है। इसे दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना जाते हैं। लाल रंग के पर्दे लगाने से परिवार के लोगों का आपसी प्रेम बढ़ता है और घर में शांति आती है।
* अगर आप पर कर्ज हैं और आपको पैसे की परेशानी है तो आपको आपकी घर की उत्तर दिशा में नीले रंग के पर्दे लगाने चाहिए। ऐसा करने के बाद कुछ दिनों में ही इसका असर दिखाई देने लगेगा।

* अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आपको नौकरी नहीं मिल रही तो आपको घर की पूर्वी दिशा में हरे रंग के पर्दे लगवाने चाहिए। अगर आपको व्यापार में भी लाभ नहीं मिल पा रहा तो भी यही करने की सलाह दी जाती है।

* ईशान कोण में सफेद रंग तथा क्रीम, हल्के पीले रंग के परदे लगाना लाभदायी होता है। आग्नेय कोण में लाल रंग, मेहरून व सिंदूरी रंग का परदा लगाना चाहिए। नैऋत्य कोण में हरा, काला परदा लगाना चाहिए। वायव्य कोण में नीला, स्लेटी व बैंगनी कलर का परदा लगाना चाहिए।

* अक्सर ऐसा देखा गया है कि कठिन परिश्रम करने के बाद भी मेहनत का सकारात्मक फल नहीं मिल पाता। यदि आप भी ऐसा महसूस कर रहे है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पश्चिम दिशा में सफेद रंग के पर्दे लगाने चाहिए। ऐसा करने से आपको अपनी परेशानियों में कमी होगी।