इन उपायों से बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, दूर होगी आर्थिक तंगी

हर कोई चाहता हैं कि उसके जीवन में कभी भी धन की कमी ना आए और उसे कभी भी आर्थिक तंगी का सामना ना करना पड़े। इसके लिए मां लक्ष्मी की कृपा की जरूरत होती हैं और उन्हें प्रसन्न करने की जरूरत होती हैं। ऐसे में आज हम आपको वास्तु के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके जीवन में हो रही पैसों की किल्लत को दूर करने का काम करता हैं। तो आइये जानते हैं आर्थिक समस्या को दूर करने के वास्तु के आसान उपायों के बारे में।

- घर का द्वार ही एक ऐसी जगह है जो आवगमन का स्थान होता है। साथ ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश भी यहीं से होता है। इसी तरह से धन वृद्धि में भी दरवाजे का बहुत महत्व होता है। इसलिए सुबह उठकर दरवाजा खोलते समय सबसे पहले मां लक्ष्मी का स्मरण करें और उसके बाद दरवाजा खोलें। घर के दरवाजे को काला रंग छोड़कर अन्य किसी भी डार्क रंग से रंगवाना चाहिए। चाहे तो अपने घर के दरवाजे को लाल या मैरुन रंग में रंगवा सकते हैं। ये रंग शुभ माने जाते हैं। ऐसा करने से घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहती है।

- सुबह उठकर गुलाब का इत्र अपनी नाभि पर लगाएं। लेकिन इत्र को पहले मां दुर्गा को अर्पित करें और फिर कुछ खाने से पहले ही इत्र को अपनी नाभि पर लगा लें। उसके बाद ही घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आपको धन की कमी नहीं होती है। आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

- दरवाजे पर शुभ-लाभ,स्वास्तिक, ॐ आदि चिन्हों का प्रयोग करना चाहिए। ये प्रतीक अति शुभ होते हैं। घर के दरवाजे पर गणेश जी की प्रतीमा लगाएं। सुबह को दरवाजा खोलते समय इन चिन्हों को प्रणाम करें और माता लक्ष्मी का स्मरण करें। नियमित रुप से ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। मां लक्ष्मी की कृपा होती है।

- अगर आपके घर का दरवाजा लाल या मैरुन रंग का नहीं है तो आप इन रंगो से अपने घर के दरवाजे पर डिजाइन बनवा सकते हैं। सुबह दरवाजा खोलते समय डिजाइन की तरफ देखकर माता लक्ष्मी का ध्यान करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में पैसों की तंगी नहीं रहती है।