वसंत पंचमी 2021 : बच्चों की वाणी पर रहेगी सरस्वती, उपायों के साथ जानें दिव्य मंत्र

इस साल वसंत पंचमी 16 फरवरी को मनाई जानी हैं। इस दिन नवजात बच्चे को अन्न ग्रहण करवाया जाता हैं। बच्चों की वाणी पर सरस्वती का वास रहे इसके लिए वसंत पंचमी वाले दिन उपाय किए जाते हैं। पुराने समय में वसंत पंचमी के दिन से ही बच्चों की शिक्षा प्रारंभ की जाती थी। आज इस कड़ी में हम आपके लिए वसंत पंचमी के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के साथ ही दिव्य मंत्रों की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे बच्चों की वाणी पर सरस्वती रहेगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- अगर बच्चे को वाणी दोष है तो वसंत पंचमी के दिन उसकी जीभ पर केसर से चांदी की कलम द्वारा ‘ऐं’ बीज मंत्र लिखें। ऐसा करने से वाणी दोष दूर हो जाते हैं।
- इस दिन सभी मां सरस्वती का पूजन करें।
- गरीब छात्रों को पुस्तक, पेन आदि विद्या उपयोगी वस्तुओं का दान करें।

- जिन बच्चों का पढ़ाई में मन कम लगता हो वो वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को हरे फल अर्पित करें।
- वीणा मां सरस्वती की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। इसे घर में रखने से सुख-शांति रहती है। वसंत पंचमी के दिन वीणा को घर में ला सकते हैं।
- हंस की तस्वीर या शोपीस घर में लाएं।
- मोर पंख को इस दिन घर में लाना शुभ माना जाता है। इसे घर के मंदिर या बच्चों के कमरे में रखना चाहिए।
- मां सरस्वती की मूर्ति घर में लाएं। संगीत के क्षेत्र में रुचि रखने वाले मां सरस्वती को बांसुरी भेंट करें।

पौराणिक दिव्य मंत्र

- एकादशाक्षर सरस्वती मंत्र : ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः।

- वर्णानामर्थसंघानां रसानां छन्दसामपि। मंगलानां च कर्त्तारौ वन्दे वाणी विनायकौ॥

- सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नम:। वेद वेदान्त वेदांग विद्यास्थानेभ्य एव च।।
सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने। विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।।