तुला 28 दिसंबर राशिफल: परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं, जितना अधिक प्रयास उतना अधिक लाभ

परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। आर्थिक आवश्यकताओं के लिए आपके किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं और जितना अधिक प्रयास बढ़ाएंगे उसका परिणाम भी दिखने लगेगा। आज दोपहर बाद एक महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकता है क्योंकि आप उसके लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं रहेंगे। घरेलू विवादों में शांति बनाए रखने में ही सार है। कुटुम्ब के सदस्यों के व्यवहार से आप परेशान रहेंगे। आर्थिक समस्याओं का समाधान धन से ही निकलेगा परन्तु वार्ताओं के माध्यम से समय सीमा बढ़ा सकते हैं। आज उन सब खर्चों को लेकर आप चिंतित रहेंगे जिनका नियंत्रण हाथ में नहीं हैं और न जिनमें कटौती करना सम्भव है। किसी विवाद में आपके पक्ष में राय बनाने के लिए किसी अन्य व्यक्ति के मन में परितर्वन जरूरी है। शायद आप ऐसा कर पाएंगे।