माघ पूर्णिमा पर आजमाए यह उपाय, होगी मनोवांछित फल की प्राप्ति

आज माघ महीने की पूर्णिमा हैं जिसका पौराणिक रूप से बड़ा महत्व माना जाता हैं। माना जाता है कि इस दिन स्वयं भगवान् विष्णु गंगाजल में विराजमान होते हैं और इस कारण से इस दिन गंगा स्नान का महत्व और भी बढ़ जाता हैं। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से सभी दोष दूर होते हैं और पापों से मुक्ति मिलती है। माघ मास में एक बार जरूर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। जिससे स्वर्ग की प्राप्ति होती है। आज हम आपको माघ पूर्णिमा पर किए जाने वाले उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं जो मनोवांछित फल की प्राप्ति करवाता हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

सुबह सुर्योदय से पहले उठकर गंगा स्नान करें। स्नान करते हुए सूर्य मंत्र का जाप करें। फिर भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करें। इसके लिए सबसे पहले उन्हें गंगाजल से स्नान करवाएं। फिर फूल और पीले वस्त्र चढ़ाएं। उन्हें मक्खन का भोग लगाएं। इसके बाद उनकी आरती करें। पूजा के बाद दान करना चाहिए। इस दिन अन्न और वस्त्र दान को शुभ माना जाता है।

इस दिन शैव मत को मानने वाले भगवान विष्णु के साथ शिव की भी पूजा करते हैं। इसके लिए शिवलिंग को गंगाजल और दूध से स्नान करवाएं। शिवलिंग पर शहद चढ़ाते हुए मंत्रोच्चार करें। इसके बाद उन्हें साफ जल से स्नान करवाएं और चंदन, फूल, बिल्वपत्र व मिठाई का भोग लगाएं। फिर शिवजी की धूप और दीप से आरती करें।