धन प्राप्ति के लिए अपनाये ये फेंगशुई टिप्स

जिस तरह भारतीय वास्तुशास्त्र जैसी विद्या पर अत्याधिक विश्वास रखते हैं वैसे ही चीन के पास भी अपनी एक प्रख्यात विद्या है, जिसे फेंग शुई कहा जाता है। वैसे तो दोनों ही विद्याओं का उद्देश्य मानव जीवन को खुशहाली से भर देना है। हर कोई चाहता है कि उसके घर में धन-संपत्ति में वृद्धि हो लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद भी धन संपति में वृद्धि नहीं होती। फेंग शुई के अनुसार पैसा कमाने और धन-समृद्धि बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाने पर जोर दिया जाता है। जिनके प्रभाव से जातक को सकारात्मक ऊर्जा का आभास होता है, जिसके फलस्वरूप धन- अभाव, गृह- कलेह, जैसी समस्याएँ दूर हो जाती हैं। पैसा कमाने के कुछ आसान फेंगशुई उपाय निम्न हैं।

* फेंगशुई के अनुसार चीनी सिक्के घर में लगाने से धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है। कहा जाता है कि इससे आने वाली सारी परेशानियां दूर हो जाती है। सिक्के मुख्य द्वार की अंदर की कड़ी पर लटकाना चाहिए। इसे गलती से भी पिछले दरवाजे की बाहरी कड़ी पर नहीं लगना चाहिए कहा जाता है कि इससे सौभाग्य आने की बजाय दूर चला जाता है।

* यदि खराब नल की वजह से पानी टपकता है तो उसे तुरंत सही करवा लेना चाहिए, नल से पानी टपकने का मतलब है धन की हानि।

* घर के दक्षिण-पूर्व कोने को धन व समृद्धि का कोना माना जाता है, इसलिए यहां चौड़े पत्तियोंवाले पौधे लगाएं।

* फेंग शुई में मछलियों को सौभाग्य और धन का सूचक माना जाता है। इसके अनुसार घर में मछलियां रखने से मुसीबतें खत्म होती है और धन की वर्षा होती है। अगर हो सके तो घर में मछलियों के जोड़े को घर में लटकाना चाहिए। इनके प्रभाव से घर में धन की बरकत और कार्यक्षेत्र में उन्नति होती है। इन्हें बृहस्पतिवार अथवा शुक्रवार को घर में टांगना शुभ होता है।

* आज लाफिंग बुद्धा चीन ही नहीं पूरी दुनिया में मशहूर हैं। मान्यता है कि लाफिंग बुद्धा को खरीदने से अधिक शुभ गिफ्ट में पाना होता है। लाफिंग बुद्धा को घर के मुख्य द्वार के पास रखें लेकिन ठीक दरवाजे के सामने भी नहीं। इसे इस तरह रखें कि घर में आते जाते समय आपकी नजर इस पर पड़े। इसे शयनकक्ष, रसोईघर, बाथरुम और शौचघर में नहीं रखा जाता।

* फेंगशुई के अनुसार घर के बाहर काला कछुआ, लाल पक्षी, सफेद बाघ या हरा ड्रैगन हो तो घर की रक्षा स्वत: ही हो जाती है। काला कछुआ उत्तर दिशा का, लाल पक्षी दक्षिण दिशा का, सफेद बाग पश्चिम दिशा का तथा हरा ड्रैगन पूर्व दिशा का प्रतिनिधित्व करता है।