गुरुवार के दिन किये जाने वाले टोटके, जो लातें है जीवन में खुशियाँ

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो यह चाहता होगा कि उसका जीवन बिना किसी सुख-सुविधाओं के व्यतीत हो। क्योंकि हर व्यक्ति अपने परिवार को एकक अच्छा जीवन देने की कोशिश करता हैं। इसको प्राप्त करने के लिए इंसान कड़ी मेहनत भी करता है लेकिन संयोग नहीं बन पाते। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे टोटके जिनको गुरुवार के दिन किया जाना चाहिए। ये टोटके आपकी जिंदगी में एक नयी उड़ान लेकर आयेंगे और आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करेंगे। तो आइये जानते हैं गुरुवार के दिन किये जाने वाले इन टोटकों के बारे में।

* तुलसी के पेड़ पर चढ़ाएं कच्चा दूध : आर्थिक तंगी को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए यह बेहद अचूक उपाय है। इसे किसी भी गुरुवार से शुरू किया जा सकता है। यदि इस उपाय को गुरु पुष्य नक्षत्र में शुरू किया जाए, तो फल जल्द मिलने लगता है। उपाय इस प्रकार है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान करें। गाय का कच्चा दूध ले आएं। यदि घर में हो रहा है, तो बहुत ही अच्छा। ध्यान रखें कि दूध में पानी जरा भी न मिला हो। एक छोटे-से बर्तन(यदि चांदी की बर्तन हो, तो सोने पे सुहागा) में दूध लें। यदि पीले वस्त्र पहन सकें, तो ज्यादा अच्छा। तुलसी की जड़ में धीरे-धीरे दूध चढ़ाएं। साथ यह मंत्र बोलें- ओम श्री तुलसै विदमहे विष्णुप्रियाये धीमहि तन्नो प्रचोदयात। हर गुरुवार ऐसा करें। तुलसी में लक्ष्मीजी वास करती हैं। गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से प्रसन्न होती हैं। विष्णु भगवान को तुलसी बेहद प्रिय हैं।

* विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें : गुरुवार के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शाम के समय केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाकर बेसन की मिठाई अर्पित करें। ऐसा करने से आप पर भगवान की कृपा बनी रहेगी।

* केसर का तिलक लगाएं : गुरुवार के दिन भगवान की पूजा करने के बाद घर से बाहर जाने से पहले केसर का तिलक मस्तक पर लगाएं। अगर केसर उपलब्ध नहीं हो तो हल्दी का तिलक भी आप लगा सकते हैं। ऐसा करने से आपके काम बनने की संभावना बढ़ जाएगी।

* लेन-देन से बचें : गुरु का प्रभाव धन पर होता है। यदि कोई इस दिन आपसे धन मांगने आता है तो लेन-देन से बचें। गुरुवार को धन देने से आपका गुरु कमजोर हो जाता है, इससे आपके जीवन में आर्थिक परेशानी बढ़ती है।

* व्यापर मै हानि रोकने के लिए : गुरुवार के दिन एक नारियल सवा मीटर पीले वस्त्र में लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ, सवा पाव मिष्ठान्न के साथ आस-पास के किसी भी विष्णु मंदिर में अपने संकल्प के साथ चढ़ा दें।