घर की सुख-शांति भंग करता है कलेश, इससे निजात पाने के लिए करें ये उपाय

मनुष्य की अपने जीवन से यही कामना होती हैं कि चाहे उसके जीवन में अपार धन ना हो, लेकिन उसके जीवन में हमेशा सुख-शांति का वास जरूर हो। मनुष्य के चाहते हुए भी कई बार स्थिति ऐसी उत्पन्न हो जाती है कि घर में कलेश उत्पन्न होने लगते हैं, जो घर की सुख-शांति को भंग करते हैं। अपने घर को कलेश मुक्त रखने के लिए व्यक्ति को कुछ ज्योतिषीय उपायों को करने की जरूरत पड़ती हैं। ताकि इन उपायों को करने से जीवन हमेशा क्लेश और संताप से दूर रहे और वह शांति से अपना जीवन निर्वाह कर सके। तो आइये जानते हैं घर से कलेश को दूर रखने वाले इन उपायों के बारे में।

* अगर आपके दाम्पत्य जीवन में कलेश है तो आप उसके निवारण के लिए एक स्फटिक का शिवलिंग अपने घर के मंदिर में रख ले और रोज़ सुबह उस पर दूध चढ़ाएं। साथ ही आप रोज ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे।

* घर के हर कमरे में शंख की ध्वनि को पूजा के बाद बजाएं इससे घर में सुख, शांति, बढती है और घर रोगमुक्त होता है। साथ ही घर में देवी महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

* आप हर पूर्णिमा के दिन सुबह सुबह नहा कर घर के मुख्य दरवाजे पर आम के ताज़े पत्तो से एक बेल बना कर टांग ले। इससे आपके घर में गृह क्लेश कभी भी प्रवेश नही कर सकता।

* हर पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठ कर स्नान करे। उसके बाद आप थोड़ी हल्दी ले और उसमे थोडा पानी मिला कर एक पेस्ट जैसा बना ले। फिर आप उससे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर ॐ बनाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी ग्रह क्लेश प्रवेश नही करता।

* आप रोज पूजा से पहले एक बड़ा दक्षिणावर्ती शंख लेकर उसमे जल भर कर रख दे। फिर आप उस पानी को पूजा से पहले पूजा के स्थान और पूजा में सम्मिलित सभी लोगो पर छिड़क दे। इस शंख के जल से न सिर्फ आपके पापों का नाश होता है बल्कि ये घर के वातावरण में मधुरता लाता है जिसे घर में कलह की सम्भावना भी खत्म हो जाती है।

* रोज सुबह 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए, इससे आपके मन मस्तिष्क को शांति मिलती है और आप खुद ही घर में क्लेश करने से बचते हो।

* सुबह पूजा के दौरान कपूर का इस्तेमाल करे इससे आपके घर से नकारात्मक उर्जा दूर होती है। आपके घर के इशान कोण में कूड़ा कचरा, धुल, गन्दगी हो तो आप उसे साफ कर दे क्योंकि ये दिशा भगवान शिव की होती है। इसीलिए आपके घर के हर कमरे का इशान कोण बहुत अहम होता है।

* घर की रसोई घर की आत्मा होती है। तो आप अपने घर की रसोई का विशेष ध्यान रखें। अगर आपकी रसोई आग्नेय कोण में है तो आप वहां रोज लाल रंग का बल्ब या फिर सरसों के तेल का दीपक जलाये। इस उपाय को आप कम से कम 40 दिन तक करें।