कंगाली का कारण बनती है ये चीजें, लाती है घर में नकारात्मकता

दुनिया में हर वस्तु अपना विशेष प्रभाव रखती हैं, जो व्यक्ति की जिंदगी पर भी ख़ासा असर डालती हैं। जी हाँ, वास्तु के अनुसार व्यक्ति से जुडी हर चीज व्यक्ति के जीवन पर बहुत असर डालती हैं। क्योंकि हर वस्तु की अपनी ऊर्जा होती हैं और यह ऊर्जा सीधे तौर पर उन वस्तुओं को काम में लेने वाले व्यक्ति से जुडी होती हैं। कई बार घर में उत्पन्न हुई तकलीफों का कारण भी यह चीजें बनती हैं। क्योंकि इन चीजों से निकली नकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता लेकर आती हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में जो वास्तु के अनुसार घर में नहीं रखनी चाहिए।

* घर में टूटा शीशा या टूटे कांच की चीजें रखने से आर्थिक नुक्सान होता है। दरवाजे-खिड़कियों में लगे कांच टूट जाएं तो उन्हें भी बदल देना चाहिए।

* एक ही देवी-देवता की प्रतिमा सामने-सामने नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से आय के साधन कम और खर्चे अधिक हो जाते हैं।

* घर में कांटेदार पौधे न लगाएं। इस प्रकार के पौधे धन संबंधी परेशानियों का कारण बनते हैं।

* घर में खंड़ित प्रतिमा और फटे हुए भगवान के चित्रपट नहीं रखने चाहिए। ये सब पैसों से संबंधित परेशानियों को बढ़ाते हैं।

* घर में खराब और बेकार चीजें रखने से नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ौतरी होती है।

* टीवी, फ्रीज, कंप्यूटर आदि खराब उपकरण घर में भूलकर भी न रखें।

* घर में खराब या बंद घड़ी न रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है।

* उन्नति और धन संबंधी परेशानियों से बचने के लिए घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए।