इन राशियों पर पड़ेगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव, अपने बचाव के लिए आजमाए ये उपाय

शनि ग्रह को न्याय का देवता माना जाता हैं जिनका राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता हैं। आज 24 जनवरी 2020 को शनि मकर राशि में प्रवेश कर रहा हैं जो कि पूरे 30 साल बाद होने जा रहा हैं क्योंकि शनि एक राशि में ढाई वर्षों तक रहता है ऐसे में सभी 12 राशियों के एक चक्कर काटने में उसे 30 साल का समय लग जाता है। शनि का एक राशि से दूसरी राशि में गोचर को ही ढैय्या कहते हैं।

जिस किसी भी जातक पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं। धनु और मकर राशि में पहले से ही शनि की साढ़े साती का प्रभाव चल रहा था। अब कुंभ राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरु हो जाएगा। वृश्चिक राशि से शनि की साढ़ेसाती का अंत हो जाएगा। आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप साढ़ेसाती और शनि ढैय्या दोष दूर कर सकेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- शनिवार को भगवान शनि की पूजा करें।

- रोजाना हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें, शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या, दशा, अंतर्दशा सभी के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलेगा।

- महामृत्युंजय मंत्र को पढ़ते हुए भगवान शिव की पूजा करें।

- काला चना, सरसों का तेल, लोहे का सामान एवं काली वस्तुओं का दान करें।

- शनिवार को सरसों या तिल के तेल को शनि देव पर चढ़ाएं।

- शनि स्तोत्र - नमस्ते कोण संस्थाय पिंगलाय नमोस्तुते। नमस्ते विष्णु रूपाय कृष्णाय च नमोस्तुते।। नमस्ते रौद्र देहाय नमस्ते कालकायजे। नमस्ते यम संज्ञाय शनैश्चर नमोस्तुते। प्रसादं कुरु देवेश दीनस्य प्रणतस्य च।। का जप करें।