श्रावण महीने का पहला पर्व है नागपंचमी, इन 5 उपायों की मदद से पूर्ण होगी सभी मनोकामनाएँ

श्रावण अर्थात सावन का महीना हिन्दू धर्म में अपना विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता हैं जो कि पूजा-पाठ और भगवान शिव की भक्ति के लिए जाना जाता हैं। इसी के साथ ही सावन के महीने का पहला पर्व नागपंचमी माना जाता हैं जो कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को आता हैं जो कि आज हैं। आज नागपंचमी के दिन नागदेवता की पूजा की जाती हैं और मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए आशीर्वाद माँगा जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए नागपंचमी के कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जो आपकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ती करने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- अगर आर्थिक समस्या से जूझ रहे है तो इसके लिए उपाय में नागपंचमी पर नाग देवता के मंदिर के सामने नारियल फोड़ना भी शुभ माना जाता हैं इस नारियल से जो पानी निकले उससे आपको नाग देवता का अभिषेक करना चाहिए।

- नाग पंचमी के दिन किसी गरीब या भिखारी को भरपेट खाना खिलाए या फिर पैसो या काले वस्त्र का दान करे। ऐसे घर में आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा और धन की बरकत बानी रहेगी।

- नागपंचमी के दिन नाग को जरूर दूध पिलायें, इससे जीवन के सभी दुख दूर हो जाते है। पर नाग देवता को दूध पिलाते समय ध्यान रखें की पूजन के लिए सिर्फ कच्चा दूध पिलायें। यदि आपके यहाँ सपेरे नाग लेकर नहीं आते हैं तो आप नाग की बजाए गाय को भी दूध पिला सकते हैं।

- नाग पंचमी के दिन नागदेवता का अभिषेक करने से किस्मत प्रबल होती हैं और ऐस दिन नाग देवता की सच्चे मन से आराधना करने पर सभी मनोकामना पूर्ण होती है।

- नाग पंचमी वाले दिन चांदी का बना नाग नागिन का जोड़ा किसी ब्राह्मण को या किसी मंदिर में दान करना बेहद शुभ माना जाता हैं।