कार्तिक पू्र्णिमा: जीवन की सभी परेशानियां होगी दूर, आजमाए ये 6 उपाय

आज कार्तिक मास की पूर्णिमा हैं जिसे गुरु पूर्णिमा, त्रिपुरी पूर्णिमा और कार्तिक स्नान आदि नामों से जाना जाता हैं। हिन्दू धर्म में इस दिन का बड़ा महत्व माना जाता हैं। आज के दिन किए गए उपाय व्यक्ति की सभी परेशानियों का नाश करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो धन-दौलत की कभी कमी नहीं आती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर तिजोरी में रखें। माता लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी। इसे धनवर्षा का अचूक उपाय माना जाता हैं। इस उपाय को करने वाले जातक की तिजोरी हमेशा धन से भरी रहती हैं।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का वंदनवार लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर की सारी नेगेटिव ऊर्जा घर से निकलती हैं। साथ ही देवी लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन शनि मंदिर जाकर शनिदेव भगवान को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न हो जीवन में आने वाले सभी समस्याओं को दूर करते हैं।

- कार्तिक पूर्णिमा की शाम तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही घर नेगेटीविटी दूर होगी।

- कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते समय कुशा लेकर स्नान करने से लाभ होता है। इसके बाद भगवान शिव और विष्णु की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती हैं।

- कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और पूजा-ध्यान के बाद गरीबों को उड़द की दाल और चावल का दान करने से घर में सौभाग्य आता है। साथ ही परिवार के सदस्यों पर आने वाले सभी संकट दूर हो जाते हैं।