आज का राशि फल

एकादशी, शुक्ल पक्ष
चैत्र

🔅तिथि    एकादशी    08:54:53
🔅पक्ष    शुक्ल
🔅नक्षत्र    माघ    23:33:47
🔅योग    शूल    10:55:54
🔅करण    विष्टि भद्र    08:54:54
🔅करण    भाव    20:54:21
🔅वार    शुक्रवार

🐑 मेष (Aries): निजी जीवन में सुख सौख्य बना रहेगा। साझा प्रयासों को बल मिलेगा। स्थायित्व के प्रयास सफल होंगे। महत्वपूर्ण कार्याें में तेजी लाएं। दिन श्रेष्ठ।
🐂 वृषभ (Tauras): सतर्कता और समझदारी से आगे बढ़ें। मेहनत की तुलना में लाभ का प्रतिशत सीमित रहेगा। योजना बनाकर कार्य करें। दिन सामान्य फलकारक। चूक से बचें।
👫 मिथुन (Gemini): दिल के रिश्ते मजबूत होंगे। प्रियजन के साथ उल्लेखनीय समय बिता सकेंगे। शिक्षा संतान और आर्थिक पक्ष अनुकूल बना रहेगा। दिन उत्तम फलकारक।
🦀 कर्क (Cancer): कम बोलें और ज्यादा करें की नीति अपनाएं। घर परिवार में सुख-शांति के लिए व्यक्ति को विभिन्न त्याग करने पड़ते हैं, इस बात को कभी न भूलें। बड़ों का सानिध्य राहत देगा।

🦁 सिंह (Leo): भेंटवार्ताओं में उम्मीद से अच्छा करेंगे। नवोन्मेषी सोच और साहस से मुश्किल कार्य भी सहजता से कर पाएंगे। जीत का प्रतिशत बेहतर रहेगा। दिन शुभ।
👸🏻 कन्या (Virgo): घर में मेहमानों की आवक बनी रह सकती है। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। दिन उत्तम फलकारक। सक्रियता बनाए रखें।
⚖ तुला (Libra): ऊर्जा और उत्साह के साथ एकाग्रता का समन्वय भी आवश्यक है। सफलता का प्रतिशत उम्मीद से अच्छा रहेगा। लक्ष्य की राह में अकेले ही चल निकलें। दिन उत्तम।
🦂 वृश्चिक (Scorpio): मूल्यवान वस्तु क्रय कर सकते हैं। कलाप्रियता बनी रहेगी। संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे। खर्च पर अंकुश कठिन होगा। तार्किकता का साथ न छोड़े

🏹 धनु (Sagittarius): आर्थिक हितों को साधने के लिए अनुकूल समय है। कारोबार को विस्तार मिल सकता है। रुके हुए धन की प्राप्ति संभव है। बहुआयामी व्यक्तित्व को बल मिलेगा।
🐊 मकर (Capricorn): सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास करें। सम्मान और समर्थन दोनों प्राप्त होगा। कामकाज संवार पर रहेगा। पैतृक पक्ष से लाभ होगा। दिन उत्तम।
🍯 कुंभ (Aquarius): स्वयं पर भरोसा बढ़ाएं। संकोच और पूर्वाग्रह से मुक्त हों। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। दिन श्रेष्ठ फलकारक।
🐬 मीन (Pisces): मधुर वाणी व्यवहार से काम निकालने में सफल रहेंगे। आवश्यक कार्याें को आगे बढ़ाएं। नए कोशिशों में जल्दबाजी से बचें। दिन सामान्य फलकारक।