Ganesh Chaturthi 2021 : कर्ज मुक्ति के लिए करें ये उपाय, दूर होगी पैसों की किल्लत

आज से पूरे 10 दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव की शुरुआत गणेश चतुर्थी से होने जा रही हैं। आज गणपति जी की पूजा कर अपनी परेशानियों को दूर करने की कामना की जाती हैं। कई लोग कर्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं और अपनी आर्थिक परेशानियों का निवारण चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गणेश चतुर्थी पर किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिससे बप्पा का आशीर्वाद मिलेगा और पैसों की किल्लत दूर होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणपति देव को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाकर गाय को खिला दें। मान्यता है कि इससे पैसों की किल्लत से छुटकारा मिलता है।

- गणेश चतुर्थी के द‍िन गणपति बप्‍पा को 21 दूर्वा यानी क‍ि दूब अर्पित करें। इसके साथ ही गुण भी जरूर चढ़ाएं। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से बप्‍पा की कृपा होती है और कर्ज से राहत म‍िलती है।

- गणेश चतुर्थी के द‍िन बप्‍पा को 5 लड्डुओं का भोग लगाएं। इसके बाद उसके आसपास जल छ‍िड़क दें फ‍िर मन ही मन गणेशजी से कर्ज से राहत द‍िलाने की प्रार्थना करें।

- जो लोग जीवन में परेशानियों से जूझ रहे हैं वे गणेश चतुर्थी पर हाथी को हरा चारा खिलाएं। इसके बाद बप्पा के मंदिर जाकर प्रार्थना करें। मान्यता है कि इससे जीवन की समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

- अगर आप सालों से क‍िसी कर्ज से परेशान हों, लाख चाहने के बाद भी आपका कर्ज उतर ही न रहा हो तो गणेश चतुर्थी के द‍िन क‍िसी जरूरतमंद को हरे रंग के वस्‍त्र में धन‍िया बांधकर दान में दे दें। ऐसा करने से कर्ज जल्‍दी ही उतर जाता है।

- कर्ज न उतर रहा हो तो इसके ल‍िए गणेश चतुर्थी के द‍िन गाय को घास या फ‍िर हरी सब्‍जी ख‍िलाएं। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से धन संबंध‍ित सभी द‍िक्‍कतें आसानी से दूर हो जाती हैं। कर्ज भी उतर जाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)