अगर आपकी रातें होती है डरावनी तो करें ये उपाय

सपने दुनिया में हर व्यक्ति देखता हैं, कोई खुली आँखों से तो कोई बंद आँखों से। खुली आँखों से देखे गए सपने अपनी मुताबिक होते हैं, लेकिन बंद आँखों से देखे गए सपनों पर अपना कोई जोर नहीं होता। यह किसी भी तरह के हो सकते हैं, जिनमें से कुछ ऐसे डरावने सपने होते हैं जो इंसान की नींद उड़ा देते हैं। जिसकी वजह से मन अशांत और शरीर को थकान महसूस होती हैं। हर व्यक्ति ऐसे डरावने सपनों से पीछा छुडाना चाहता हैं। अगर आप भी डरावने सपनों से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिनको करने से डरावने सपने आना बंद हो जायेंगे। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

* तिल के तेल का दीपक :

जिन्हें रात में अक्सर डर लगता हो या बुरे सपने सताते हो, उन्हें नियमित रूप से तिल के तेल का दीपक घर के मंदिर में जलाना चाहिए। ऐसा करने से डर और बुरे सपनों से छुटकारा मिलता हैं।

* पीपल की जड़ :

भयानक और डरावने सपने से छुटकारा पाने के लिए सोते समय अपने तकिए के नीचे पीपल की जड़ रखें औप पीपल की टहनी भी रख सकते हैं। इसके बाद 5 बार 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय' नाम का जाप करें। इसके बाद बेफिक्र होकर सो जाएं।

* महामृत्युंजय का पाठ करें :

रोज़ भगवान शिव की पूजा और महामृत्युंजय का पाठ करने से मनुष्य के डरावने सपनों की समस्या का निवारण हो जाता है।

* ब्राह्मणों की पूजा :

मनुष्य को अच्छे या बुरे सपने उसके कर्मों के अनुसार आते हैं। ब्राह्मणों की पूजा करने से कर्मों से मुक्ति मिलती है और उसके स्वपन दोष का भी नाश होता हैं।

* सूर्य को जल चढ़ाएं :

सूर्य देव को जल चढाने से भी स्वपन दोष से मुक्ति मिलती है। रोज़ सूर्य को जल चढाने से मनुष्य का मन और विचार शुद्ध रहते हैं और उसे बुरे सपने नहीं आते।

* त्रिदेव की पूजा करें :

जहाँ रोज़ त्रिदेवों की पूजा की जाती है, वहां नेगेटिविटी या दोष टिक नहीं पाते हैं। इसलिए बुरे सपनो से बचने के लिए त्रिदेवों को घर में स्थापित कर पूजा करें।

* स्नान करें :

बुरे सपनों से बचने के लिए मनुष्य का शुद्ध होना जरुरी हैं। जिन्हें अक्सर बुरे सपने आते हो, उसे रोज़ सुबह और रात को सोने से पहले स्नान करना चाहिए।