Chaitra Navratri Festival 2018 - इस नवरात्रा इन उपायों से करें मातारानी को प्रसन्न, होगी हर मनोकामना पूरी

हिन्दू धर्म में नवरात्रा का विशेष महत्व होता हैं। इन दिनों में मातारानी का पर्व बड़े जोरशोर से मनाया जाता हैं। माँ दुर्गा को खुश किया जाता हैं। क्योंकि इन दिनों में माँ दुर्गा के सभी रूपों की पूजा की जाती हैं और मातारानी को प्रसन्न करने के भरपूर प्रयास किये जाते हैं ताकि मातारानी की कृपा बनी रहें। इसलिए आज हम आपको मातारानी को प्रसन्न करने के कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जो आपके लिए शुभ फलदायक साबित होंगे। तो आइये जानते हैं मातारानी को प्रसन्न करने के उपाय।

* मासिक दुर्गाष्टमी या फिर नवरात्रि का उपवास करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। इस व्रत को करने की विधि एवं नियम भी कठिन नहीं होते। यदि सच्चे मन से किया जाए तो व्रत सफल होता है और देवी प्रसन्न होकर मनोकामना पूर्ण करती हैं।


* शास्त्रों के अनुसार चाहे पृथ्वी लोक हो या कोई भी अन्य लोक, हर पापी मां दुर्गा के नाम से डरता है। इसलिए यदि भक्त सच्चे मन से केवल देवी का नाम भी ले, यानि कि उनके नाम का जाप करे तो उसके कई संकट दूर हो जाते हैं।

* यदि जीवन में कोई परेशानी चल रही हो, तो मां दुर्गा के किसी भी मंत्र का एक माला जाप करें। आप किसी ज्योतिषी या विशेषज्ञ से मां दुर्गा के मंत्र के बारे में जान सकते हैं, अन्यथा दुर्गा बीज मंत्र का जाप करें जो इस प्रकार है – “ऊँ ह्रीं दुं दुर्गायै नम:” इस मंत्र का रोजाना एक माला यानि 108 बार जाप करना फलदायी सिद्ध होता है। शास्त्रीय मान्यता के अनुसार दुर्गा मंत्र रात्रि के समय अधिक असर दिखाते हैं, इसलिए संभव हो तो रात्रि में ही दुर्गा साधना करें।

* हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार प्रत्येक स्त्री ‘देवी’ का ही रूप होती है, इसलिए यदि स्त्रियों का सम्मान किया जाए तो इससे दुर्गा प्रसन्न होती हैं। घर की स्त्रियों और कन्याओं को मान-सम्मान देने से देवी उस घर पर सुख समृद्धि बनाए रखती हैं।

* भारत जैसे देश में गरीबी और गरीब बच्चे मिलना मुश्किल नहीं है। यदि गरीब बच्चियों को खुश किया जाए, उन्हें भोजन-कपड़े इत्यादि दान किए जाएं तो ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं।

* मां दुर्गा का जाप करते समय उन्हें ‘जपापुष्प’ का फूल अर्पित करें। ऐसा करने से देवी प्रसन्न होती हैं।

* मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए चंडी पाठ या फिर दुर्गा सप्तशती पाठ का बेहद महत्व बताया जाता है। यह दोनों ही पाठ यदि कोई नियमानुसार पढ़ ले तो उस पर मां दुर्गा की अपार कृपा होती है।

* गरीबों बच्चों के अलावा भूखे-प्यासे जानवरों की मदद करने से भी मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं। किसी जानवर या पक्षी, किसी की भी सेवा करने से देवी आप पर अपार कृपा करेंगीं।