कर्ज मुक्ति के लिए ध्यान में रखें ये बातें, जल्द मिलेगा फायदा

कर्ज लिखने में तो सिर्फ दो अक्षरों से बना एक शब्द हैं। लेकिन इस एक शब्द का बोझ इतना भारी होता है कि कई लोग तो इस कर्ज के बोझ के मारे इस दुनिया से अपना मुख मोड़ लेते हैं। इसलिए जितना हो सके व्यक्ति को इस कर्ज से दूर ही रहना चाहिए। ओर अगर लिया है जो जल्द चुकाने की कोशिश करनी चाहिए। इस कर्ज से मुक्ति पाने के लिए ही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ वास्तु टिप्स जो आपका कर्ज जल्दी उतारने में आपकी मदद करें।

* कर्ज की पहले किस्त हमेशा मंगलवार को चुकानी चाहिए। ऐसा करने से कर्ज जल्दी उतर सकता है।

* घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में टॉयलेट होने पर व्यक्ति पर कर्ज का बोझा बढ़ सकता है। इसलिए, घर में टॉयलेट दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखने से बचना चाहिए।

* घर या दुकान में उत्तर-पूर्व दिशा में कांच लगाना चाहिए। ऐसा करना लाभदायक होता है। साथ ही कर्ज से भी छुटकारा मिलता है।

* कांच के फ्रेम का रंग लाल, सिन्दूरी या मैरून नहीं होना चाहिए। साथ ही कांच जितना हल्का तथा बड़े आकार का होगा उतना ही लाभदायक होगा।

* घर या दुकान में पानी की व्यवस्था उत्तर दिशा में रखी जाए तो कर्ज से घुटकारा पाने के लिए यह लाभदायक माना जाता है।

* किचन में नीला रंग नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से घर के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है साथ ही स्वास्थ्य की नजर से भी यह ठीक नहीं माना जाता।

* अगर आपके घर या दुकान की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर हैं या पश्चिम दिशा की तरफ से नीचे की ओर आती है तो परिवार को कर्ज का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, घर की सीढ़ियां पश्चिम दिशा की ओर नहीं होना चाहिए।