वास्तुदोष बनते है आपके दुखों का कारण, इन उपायों की मदद से पाए राहत

हिन्दू धर्म में वास्तु का बड़ा महत्व माना जाता हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में उपस्थित वास्तुदोष आपके लिए कई संकट लेकर आते हैं और जीवन की कई परेशानियों का कारण बनते हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि वास्तुदोष का प्रभाव कम करने के लिए उपाय किए जाए, ताकि आपके मुश्किलों से भरे जीवन को आसान बनाया जा सकें और सभी तकलीफों को दूर किया जा सकें। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जो वास्तुदोष से आपको राहत दिलाएँगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- पहली रोटी गाय के लिए बनानी चाहिए। गाय को मां का दर्ज़ा दिया गया है। गाय को खाना खिलाने से देवता और पितृ दोनों ही बड़े खुश होते हैं।

- पूजा घर में स्वच्छता रखनी चाहिए। नित्य नियम से पूजा पाठ करने से कभी भी वास्तु दोष नहीं लगता।

- घर मे सुबह-सुबह भजन लगाना बड़ा ही शुभ माना गया है। सुबह-सुबह भजन सुनने से घर में अच्छा वातावरण बना रहता है सभी तरह कि नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

- वास्तु शास्त्र में इस बात का भी वर्णन है कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। उस पर पैर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से बरकत रुक जाती है।

- बिस्तर में बैठकर भोजन करने से भी वास्तु दोष घर में आता है। ऐसा करने से धन हानि होती है। घर में साफ़-सफाई का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिस घर में साफ़-सफाई नहीं रहती है वहां पर दरिद्रता आती है।