वास्तु के अनुसार कराये अपने घर का रंग, मिलेंगे अच्छे परिणाम

रंग प्रक्रति की निराली देन है जिसका बहुत ही शक्तिशाली प्रभाव रहता है। घर का सही तरह किया गया प्रयोग हमारी जिन्दगी में सुख शांति को बढ़ाता है। घर में भी किए गये रंगो का प्रभाव भी जिन्दगी पर असर डालता है। घर में किए रंग भी घर की सुख शांति पर असर डालता है। वास्तु के अनुसार भी घर में घर करवाते समय ध्यान रखने की जरूरत होती है। आज हम आपको वास्तु के अनुसार घर के लिए रंगो का चयन करने के बारे में बतायेंगे तो आइये जानते है इस बारे में...

* घर के मुख्य द्वार का रंग सफेद, हल्का नीला या हरे रंग का होना जरूरी होता है इससे घर में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है।

* पूजा घर बेगनी रंग, गुलाबी, नीले रंग होना चाहिए जिससे घर में एकाग्रता बढती है ओर साथ ही घर का वातावरण अच्छा रहता है।

* बैठक के कमरे में हल्का पीला, भूरा या हर रंग शुभ माना जाता है। इससे घर में शांति बनी रहती है।

* सोने के कमरे का रंग गुलाबी, पीला रहे तो शुभ रहता है। इससे कमरे में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, और वातावरण भी खुशनुमा रहता है।

* रसोई घर के लिए सबसे अच्छा रंग सफ़ेद रहता है। इससे रसोई घर में पवित्रता बनी रहती है, साथ सफाई भी रहती है।