राशि अनुसार लगाए तिलक होगा फ़ायदा

हिन्दू समाज में कई पूजा होती हैं और सभी पूजा में कुछ चीजें ऐसी होती है जो सामान्य रूप से काम में ली जाती हैं। जिसमें से एक हैं तिलक लगाना। तिलक लगाने का अपना एक आध्यात्मिक महत्व हैं। जब कभी घर पर कोई मेहमान भी आता है तो उसका स्वागत तिलक लगाकर ही किया जाता हैं। तिलक का व्यक्ति के ग्रह नक्षत्र से भी गहरा नाता होता हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को अपनी राशि के अनुरूप ही तिलक लगाना चाहिए। तो आइये जानते हैं कस तरह कौनसी राशि के जातकों के लिए कौनसा तिलक लगाना उचित हैं।
* मेष : मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। इन व्यक्तियों की कुण्डली में मंगल के बलवान होने पर स्वास्थ्य लाभ के साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में शुभ स्थितियां बनी रहती हैं। इसलिए मंगल को शुभ बनाने के लिए मेष राशि वालों को कुमकुम का तिलक करना चाहिए। * वृष : वृष राशि का स्वामी शुक्र हैं इसलिए किसी भी कार्य में सफलता के लिए दही अथवा सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाकर जाए शुभ परिणाम मिलेगा। * मिथुन : इस राशि वालो को बुध को राजी करने के लिए अष्टगंध का तिलक लगाना चाहिए। * कर्क :
इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। चंद्र का प्रभाव सफेद वस्तुओं एव सफेद चंदन पर होता है। जिन व्यक्तियों की राशि कर्क है उन्हें नियमित सफेद चंदन का तिलक करना चाहिए। इससे मन स्थिर होगा और कार्य में सफलता मिलेगी। * सिंह : सिंह राशि का स्वामी ग्रहों का राजा सूर्य है। सूर्य अग्नि प्रधान ग्रह है। अपने राशि स्वामी को शुभ और बलवान बनाने के लिए सिंह राशि वालों को लाल चंदन का तिलक करना चाहिए। * कन्या : कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है इस ग्रह को बली करने के लिए अष्टगंध का तिलक लगाएं। इससे आपके व्यापार में वृद्धि होगी। * तुला : शुक्र तुला वाले जातकों को तिलक के लिए दही का तिलक कम में लेना चाहिए। * वृश्चिक : मंगल स्वामी होने के कारण इन राशि वालों को सिंदुर का तिलक लगाना चाहिए। * धनु :
इस राशि का स्वामी गुरू हैं अतः आप हल्दी अथवा पीला चन्दन का प्रयोग करना चाहिए। * मकर : मकर राशि के स्वामी शनि को प्रसन्न करने के लिए काजल तथा भस्म का तिलक लगाना चाहिए। * कुंभ : कुंभ राशि के स्वामी भी शनि है जिन्हें काले रंग का तिलक जैसे काजल या भस्म का तिलक सबसे प्रिय है। * मीन : इसके स्वामी गुरु है और इन राशि वालो को शुभ फल प्राप्त करने के लिए केसर का तिलक करना चाहिए।