समस्याओं का सामाधान पाने के लिए बृहस्पति ग्रह की मजबूती अनिवार्य, गुरुवार के दिन करें ये उपाय

हिन्दू धर्म में हर दिन का महत्व होता हैं जिससे किसी ना किसी देवी-देवता या ग्रहों का नाता होता हैं। आज गुरुवार हैं जो कि ग्रह बृहस्पति के साथ ही भगवान सत्यनारायण, श्रीविष्णु की आराधना के लिए जाना जाता हैं। व्यक्ति के जीवन में आ रही समस्याओं का सामाधान पाने के कुंडली में बृहस्पति ग्रह की मजबूती होना अनिवार्य हैं। अन्यथा आपको विवाह, कामकाज, चरित्र से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गुरुवार के दिन किए जाने वाले उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो आपके बहुत काम आएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

- गुरुवार के दिन किसी कर्मकांडी ब्राह्मण को पीले वस्त्रों का दान करना लाभदायक सिद्ध होता है, यह उपाय आपके बिगड़े काम बना सकता है। जीवन को सहज बनाने के लिए यह उपाय काफी फायदेमंद सिद्ध हो सकता है।

- अगर आपकी शादी की उम्र हो गई है और चाहकर भी कोई अच्छा रिश्ता आपको नहीं मिल रहा तो आपको हर गुरुवार को हल्दी का दान करना चाहिए, यह दान आपके विवाह की मुश्किल जल्द ही सुलझा देगा।

- जो लोग अक्सर दुर्भाग्य के साये से घिरे रहते हैं उनके लिए गुरुवार का एक बहुत ही बेहतरीन उपाय है, ऐसे लोगों को हर गुरुवार पीले रंग के वस्त्रों का दान करना चाहिए, आप सामर्थ्य अनुसार पीले रंग की मिठाई का भी दान कर सकते हैं।

- अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको सफेद चावलों को पीले रंग से रंगकर किसी गरीब को दान करना चाहिए। यह उपाय घर में धन-धान्य की कमी भी नहीं रहेगी।

- अगर आपके व्यापार में मंदी चल रही है तो आपको गुरुवार के दिन एक पान का पत्ता लेकर उसमें हल्दी की दो गांठें रखकर किसी विष्णु मंदिर में चढ़ा दें। यह उपाय आपके व्यापार में चल रही समस्याओं को जल्द ही दूर कर देगा।

- अगर आप भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहता रखते हैं तो आपको केवड़ा और चंदन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के मंदिर में चढ़ाना चाहिए। यह उपाय गुरुवार के दिन करने से अपार धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

- अगर आप किसी पारिवारिक समस्या से परेशान हैं तो बृहस्पतिवार के दिन आपको लक्ष्मी मंदिर में जाकर आम का दान करना चाहिए। यह उपाय आपके निजी जीवन की समस्याओं का समाधान करेगी।

- अगर आपके कार्यों में लगातार कोई समस्या आती रहती हैं, आपके जीवन में बाधाओं का आना-जाना लगा रहता है तो आपको गुरुवार के दिन किसी विष्णु मंदिर में सुराही का दान अवश्य करना चाहिए।

- अगर आप रोजमर्रा की समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो गुरुवार के दिन विष्णु मंदिर में दूध और चीनी का दान करें। यह उपाय आपके जीवन में खुशियों का आगमन करावा सकता है।