माँ लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप लाएगा जीवन में धनवर्षा, सावन का शुक्रवार बेहद लाभकारी

सावन का महीना बेहद ही पवित्र होता हैं जो सभी धर्म कार्यों और मनवांछित फलों की प्राप्ति के लिए जाना जाता हैं। इस महीने में भगवान शिव की भक्ति कर भक्तगण उनका आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं। सावन के हर दिन का अपना महत्व होता है और इसी तरह सावन के शुक्रवार को भी ज्योतिषीय उपायों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता हैं। आज हम आपको माँ लक्ष्मी के मंत्र का जाप बताने जा रहे हैं जिसे सावन के शुक्रवार के दिन करने से जीवन में धनवर्षा होती है। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में।

उपाय करने का तरीका

शुक्रवार के दिन शाम को समय सफेद कपड़ें पहनकर किसी शिव मंदिर में रखे पारद शिवलिंग का पूजन करें। शुद्ध घी का दीपक जलाएं, गुलाबी फूल अर्पित करें। गुलाब की अगरबत्ती जलाएं।

सफ़ेद चंदन अर्पित करें। इत्र अर्पित करें। शक्करपारे चढ़ाएं। इसके बाद सफ़ेद चंदन अथवा कमलगट्टे की माला से उत्तर दिशा की ओर मुख करके 108 बार इस मंत्र का जाप करें।

मंत्र - ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्