Diwali 2019: इस दिवाली बन रहा दर्श अमावस्या का संयोग, आइये जानें इसके महत्व के बारे में

दिवाली का त्यौंहार आ चुका हैं जो कि इस बार 27 अक्टूबर को मनाई जानी हैं। हर साल दिवाली का त्यौंहार कार्तिक अमावस्या को मनाया जाता हैं। लेकिन इस बार दर्श अमावस्या का संयोग बन रहा है जो कि ज्योतिष के अनुसार बहुत महत्व रखती हैं। आध्यात्मिक दृष्टि से दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा की पूजा लाभकारी मानी जाती है। इस दिन किए गए व्रत का बड़ा महत्व माना जाता हैं जो कि पितृ दोषों के निवारण के लिए भी उपयोगी हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से व्यवधान दूर होते है और लोगों को बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। ज्योतिषों का यह भी मानना है कि इस दिन चंद्र दर्शन से भाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।

दर्श अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से विवाह में आ रही सभी बाधाएं समाप्त हो जाती है। कहा जाता है कि अमावस्या के दिन देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और अगर अमावस्या दर्श अमावस्या से जुड़ी हो तो यह संयोग अत्यंत लाभकारी माना जाता है।