धनतेरस पर क्या ख़रीदना चाहिए क्या नहीं एक बार जरुर जान ले

हिन्दू समाज में धनतेरस सुख-समृद्धि, यश और वैभव का पर्व माना जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के देव धन्वंतरि की पूजा का बड़ा महत्त्व है। दीपावली से पहले धनतेरस पर घर में कुछ खास चीजें लाने से धन की प्राप्ति होती है। आज हम आपको बता रहे है कि धनतेरस के दिन क्या ख़रीदना चाहिए क्या नहीं

धनतेरस पर क्या खरीदे -

गणेश लक्ष्मी की मूर्ति अवश्य खरीदें। इनकी मूर्ति को धनतेरस के दिन घर लाने से घर में धन संपत्ति का आगमन रहता है और पूरे सालभर घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। धातु का सामान जैसे सोना चांदी। इस दिन सोना चांदी खरीदने से व्यक्ति के भाग्य में इजाफा होता है। धातु से बने बर्तन और गहने खरीदने के लिए धनतेरस का दिन सर्वश्रेष्ठ है। इस दिन धातु का सामान घर में लाने से घर में सदैव लक्ष्मी बनी रहती हैं।

झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। दीपावली के मौके पर नई झाड़ू को घर लाएं। इससे नकारात्मक शक्तियां घर से बाहर जाएंगी और साफ सुथरे घर में लक्ष्मी का आगमन होगा।

स्फटिक का श्रीयंत्र। स्फटिक का श्रीयंत्र घर लाने से लक्ष्मी घर की ओर आकर्षित होती हैं। इसलिए धनतेरस के दिन स्फटिक का श्रीयंत्र घर लाएं और दीपावली की सांय को इसे लक्ष्मी पूजन स्थल पर रखकर इसकी पूजा करें। पूजा के बाद इस श्रीयंत्र को केसरिया कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रख दें, इससे सदा वहां बरकत बनी रहेगी।

शंख सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक है। इस दिन शंख को घर लाएं और इसे दीपावली पूजन के समय बजाएं। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होगा और घर के अनिष्ट टल जाएंगे।

नमक का पैकेट भी घर लेकर आएं और इसे दीपावली के दिन इस्तेमाल भी करें। दीपावली के दिन इसी नमक के पानी का पौंछा घर में लगाने से हमेशा के लिए दरिद्रता दूर हो जाती है।

धनिया धन का प्रतीक है। इसलिए इसे धनतेरस के दिन साबुत धनिया खरीद कर लाएं और दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय इसकी भी पूजा करें। दीपावली पूजन के बाद घर के आंगन या गमलों में इसे बुरक दें। यह धनदायक है।

धनतेरस पर क्या न खरीदे -


शीशे का संबंध भी राहु से है, इसकी खरीदारी से बचें। अगर शीशा खरीदें तो ध्यान रखें वह पारदर्शी अथवा धुधंला नहीं होना चाहिए।

एल्युमनियिम के बरतन न खरीदें। यह ऐसा धातु है जिस पर राहू का अधिपत्य होता है लगभग सभी शुभ ग्रह इससे प्रभावित होते हैं। इसी कारण एल्युमनियिम का प्रयोग पूजा- पाठ और ज्योतिष की दृष्टि से नहीं किया जाता।

नुकीला सामान जैसे चाकू, कैंची, छूरी और लोहे के बरतन भी इस दिन नहीं खरीदने चाहिए।