अगर आज जा रहे खरीददारी करने, तो जानें क्या खरीदना शुभ और क्या अशुभ

नए सप्ताह की शुरुवात सोमवार से होती हैं। भगवान शिव को समर्पित सोमवार का दिन किसी भी कार्य की शुरुवात के लिए शुभ माना जाता हैं। इस दिन लोग बाजार से कई वस्तुएं खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोमवार के दिन सभी वस्तुएं खरीदना शुभ नहीं होता हैं। कुछ वस्तुएं ऐसी भी हैं जिन्हें सोमवार को नहीं खरीदना चाहिए। नहीं तो वह जीवन पर अशुभ प्रभाव डालती हैं। तो आइये आज हम बताते हैं आपको कि सोमवार को कौनसी वस्तुएं खरीदना शुभ और कौनसी अशुभ।

* ये वस्तुएं ना खरीदें

सोमवार के दिन जिन चीजों को खरीदने की मनाही है उन्हें भी जरूर जान लें। कई बार ये वस्तुएं खरीदना ग्रहों को परेशान कर देता है और जीवन में अशुभ होने लगता है। सोमवार को अनाज, कला से संबंधित वस्तुएं, कॉपी-किताब, खेल के सामान, गाड़ी, इलेक्ट्रानिक गैजेट आदि नहीं खरीदने चाहिए। इन्हें खरीदना अशुभ माना जाता है। यानी भूलकर भी सोमवार को फज्ञेन आदि ना खरीदें।

* ये चीजें खरीदना होता है शुभ

सोवमार के दिन सफेद वस्तुएं खरीदनी शुभ मनी जाती हैं। भगवान भोलेनाथ के नाम पर सोमवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं की खरीदारी आपको लाभ देती है। फिर आप चावल खरीदें या दूध से बनी मिठाईयां या फिर डेयरी प्रोडक्ट्स। ये सब आपको बहुत लाभ देते हैं। इनके अलावा सोमवार को एक्वेरियम खरीदने की भी सलाह दी जाती है। इन चीजों को घर लाने से आपका दिन बहुत ही अच्छा रहता है और ग्रहों के दोष दूर होते हैं।