सावन के महीने में स्त्रियाँ रात को बिल्कुल ना करें ये काम, नहीं तो होगी आर्थिक समस्याएं

हमारे देश में स्त्रियों को देवी का स्वरुप माना गया हैं और यही कारण है कि स्त्रियों का मान-सम्मान पुरुषों से ज्यादा होता हैं। ओर तो ओर जिस घर में स्त्रियों का सम्मान होता हैं, उसी घर में भगवान अपनी कृपा बरसाते हैं और माँ लक्ष्मी का आगमन होता हैं। ऐसे में महिलाओं को कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती हैं। खासकर सावन के महीने में स्त्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत होती है और कुछ काम ऐसे होते हैं जिन्हें रात को करने से बचना चाहिए। क्योंकि महिलाओं की यह गलती घर में आर्थिक समस्याएं ला सकती है। तो आइये जानते हैं उन कामों के बारे में जो रात को नहीं करने चाहिए।

* रात के समय झाड़ू नहीं लगानी चाहिए, क्योंकि झाड़ू में लक्ष्मी का वास होता है। साथ ही झाड़ू को दक्षिण दिशा मे रखना चाहिए।

* रात को जूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए। जी हां, अगर रात के बर्तन आप सुबह साफ करती हैं, तो आपके घर में दुखो का वास होता है।

* स्त्री को रात के समय में सोने से पहले अपने बालों को नहीं धोना चाहिए वरना आपके घर में लक्ष्मी का प्रवेश नहीं होगा। ऐसा माना जाता है कि लक्ष्मी मां उसी घर में रहती हैं, जहां स्त्री सुबह सुबह नहा लेती है।

* घर के आस-पास बिखरे हुए कूड़े को नहीं रहने देना चाहिए, क्योंकि घर के मुख्य द्वार साफ होने से माता लक्ष्मी उस घर में प्रवेश अवश्य करेगी।

* घर की जिम्मेदारी हमेशा स्त्री पर होती है, ऐसे में स्त्री को चाहिए की वो घर में साफ सफाई बरकरार रखे, वरना लक्ष्मी मां नाखुश हो जाती है।