बिल्व पत्र के अलावा ये 5 चीजें भी है भगवान शिव को पसंद, चढ़ाने से होती है हर मनोकामना पूरी

शिव पुराण के अनुसार भगवान शंकर को सबसे प्रिय बिल्व पत्र है। इसलिए ही सावन के महीने में भगवान शिव को जलाभिषेक के साथ बिल्व पत्र चढ़ाया जाता हैं। शिव पुराण के अनुसार जो भी इसे भोलेनाथ पर चढ़ाता है, भोले बाबा उस पर अपनी कृपा अवश्य बरसाते हैं। ऐसा नहीं है कि भगवान शिव को केवल बिल्व पत्र ही पसंद हैं। बल्कि बिल्व पत्र के अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं जो भगवान शिव की पसंदीदा चीजों में हैं और उनका इस्तेमाल करके भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता हैं। तो आइये जानते हैं भगवान शिव की पसंदीदा उन चीजों के बारे में।

* भांग

जैसे कि सबको पता है कि भोलेनाथ को बिल्व के साथ-साथ भांग भी अधिक प्रिय है। ज्योतिष के अनुसार अगर भांग का पत्ता या भांग का शर्बत बनाकर भोलेनाथ को चढ़ाएं तो शिव बड़े प्रसन्न होते हैं। इसका कारण यह है कि भांग एक औषधि है। कहते हैं जब शिव जी ने विष का पान किया था तब जहर का उपचार करने के लिए भांग के पत्तों का इस्तेमाल किया था।

* धतूरा

शिव पुराण के अनुसार शिव को धतूरा बहुत पसंद है। धतूरे का फल और पत्ता औषधि के रूप में भी काम आता है। शिव जी को धतूरा अर्पित करने वाले को शिव जी धन-धान्य प्रदान करते हैं।

* आक

मान्यता है कि जो भक्त भगवान शिव को आक अर्पित करता है भगवान शिव उसके मानसिक और शारीरिक सभी तरह के कष्ट हर लेते हैं। इतना ही नहीं कहा जाता है कि जो शिव को आक अर्पित करता है भगवान शिव उनकी गरीबी दूर करते हैं।

* पीपल का पत्ता


पुराणों में उल्लेख मिलता है कि पीपल पर त्रिदेवों का वास होता है। पीपल के पत्तों पर भगवान शिव विराजमान होते हैं। जो भक्त शिव जी को पीपल के पत्ते अर्पित करते हैं शिव जी उन्हें शनि के प्रकोप से बचाते हैं।

* दूर्वा

दूर्वा यानि घास के बारे पुराणों में बताया गया है कि इनमें अमृत बसा है। भगवान शिव और उनके पुत्र गणेश जी को दूर्वा बेहद पसंद है। भगवान शिव को दूर्वा अर्पित करने से अकाल मृत्यु का भय दूर होता है।