इन चीजों से किया गया भगवान शिव का अभिषेक, पूर्ण करता है सारे काम

देश भर में इन दिनों शिव के मंदिरों में भक्तों का एक बड़ा जनसमूह दिखाई दे रहा हैं। क्योंकि सभी सावन के इन दिनों में भगवान शिव की पूजा कर उनको प्रसन्न करना चाहते हैं। भगवान शिव की कृपा पाने के लिए लोग सावन के इन दिनों में शिवजी का अभिषेक करते हैं। अलग-अलग चीजों से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति होती हैं। इसलिए अपने विशेष कार्यों की पूर्ती के लिए भगवान शिव को उस कार्य के अनुरूप ही अभिषेक करना फायदेमंद होता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस चीज के रुद्राभिषेक से कौनसे काम संपन्न होते हैं, आइये जानते है।

* रोगों को शांत करने के लिए भगवान शिव का कुशोदक से अभिषेक करें।

* भवन वाहन के लिए दही एवं लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से करें।

* धन वृद्धि के लिए शहद एवं घी से अभिषेक करें।

* पुत्र प्राप्ति के लिए दुग्ध से अभिषेक द्वारा योग्य संतान-प्राप्ति होती है।

* सहस्रनाम मंत्रों का उच्चरण करते हुए घृत की धारा से वंश वृद्धि होती है।

* सरसों के तेल से अभिषेक द्वारा शत्रु पराजित होता है।

* शर्करा मिलाकर दूध के अभिषेक से जड़बुद्धि विद्वान होता है।