ये चार बातें कर सकती है सफल व्यक्ति को भी बर्बाद

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जिसे अपने जीवन में सफलता की चाह नहीं होती हो। क्योंकि हर व्यक्ति सफलता की ऊँचाइयों को छूना चाहता हैं। लेकिन इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी होता हैं व्यक्ति का सुआचरण जो उसको हमेशा सफलता की ओर खींच कर ले जाता हैं। लेकिन आचरण अच्छा नहीं है तो सफल व्यक्ति भी बरबादियों के मंजर से घिर जाता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी बातों के बारे में जो अगर किसी व्यक्ति के आचरण में आ जाये तो वह सफलता को छोड़कर बरबाद होने की ओर अग्रसर होने लग जाता हैं। तो आइये जानते हैं उन आदतों के बारे में जो आपको कभी भी अपने जीवन में नहीं अपनानी चाहिए।

* खुद की तारीफ़ करना


खुद की तारीफ़ करने की आदत मनुष्य को घमंडी और मतलबी बना देती है। ऐसे लोग हर समय खुद को दूसरों से ऊपर दिखाने की कोशिश करते हैं। यह आदत किसी के भी जीवन को बर्बाद कर सकती है, इससे दूर रहने में ही भलाई है।

* भगवान की निंदा करना

कई लोग भगवान और धर्म में आस्था नहीं रखते। उन्हें ना तो धर्म-ज्ञान से कोई मतलब होता है, न ही देव भक्ति से। वे धर्म और शास्त्रों में विश्वास ना होने की वजह से अधर्मी और पापी होते है और अपनी बर्बादी का कारण खुद बनते है।

* वेदों का अपमान करना

ग्रंथों-पुराणों को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता हैं। वर्तमान समय में लोगों के बीच इनका महत्व और सम्मान खत्म होने लगा है। कई लोग इनका अपमान करने से भी नहीं कतराते। यह आदत किसी भी मनुष्य के लिए बर्बादी का कारण बन सकती है।

* दूसरों की निंदा करना

किसी की निंदा या अपमान करना, इन दोनों कामों को ही शास्त्रों ने बुराई माना है। इनको करने वाला अक्सर मूल काम को भूल जाता है और बाकी लोगों से पीछे रह जाता है। अगर सफलता चाहते हैं तो इन दोनों ही बातों से बचे।