दीवाली पर मेहमानों को देंगे ये उपहार तो आपके लिए हो सकता है नुकसानदायक

अगर इस दीवाली आप अपने दोस्तों एवं रिश्तेदारों को तोफहे देने का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपकी इसमें कुछ मदद करना चाहेंगे। तोहफे देने से अधिक परेशानी तोहफे चुनने में होती है, लेकिन यहां हम आपको तोहफों की लिस्ट नहीं बल्कि उन चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको दिवाली पर किसी को नहीं देना चाहिए। कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें भूलकर भी गिफ्ट के तौर पर न दें वरना आपके जीवन में बेहद अशुभ साबित हो सकता है। लक्ष्मीजी हमेशा के लिए रूठ सकती हैं। जी हां, कुछ चीजों को देने से लक्ष्मीजी नाराज हो जाती हैं। हम आपको यहां ये बता रहे हैं कि दिवाला में क्या गिफ्ट करें और क्या न करें। तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

# गणेश-लक्ष्मी जी की मूर्ति :


दिवाली पर गलती से भी किसी को लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति तोहफे में ना दें। यह मूर्ति अपने घर लाई जाती है, ना कि किसी को दी जाती है। ऐसा करके आप देवी-देवता के आशीर्वाद को अपने घर से बाहर कर रहे हैं।

# धातुओं से बनी चीजें :

धनतेरस पर या दिवाली पर लोग सोने, चांदी, कांसे की चीजें घर लाते हैं, यह शुभ मानी जाती हैं। लेकिन यही चीजें किसी को गिफ्ट कर देने से आप इनके शुभ प्रभाव से रुख मोड़ लेते हैं। 5 धातुओं से बनी कोई भी चीज तोहफे में न दें जैसे सोना, चांदी, तांबा, कांसा और पीतल।

# स्टील-आयरन की वस्तुएं :

ऐसी कोई भी वस्तु जो स्टील या लोहे से बनी हो या फिर उस पर इन दोनों की परत चढ़ी हो, इन्हें तोहफे में ना दें। बल्कि इन्हें स्वयं के लिए घर पर लाएं।

# सिल्क के वस्त्र :


सिल्क के कपड़े दिवाली पर किसी को तोहफे में ना दें। जिन्हें आप ऐसा वस्त्र तोहफे में दे रहे हैं, यह उनके लिए अशुभ माना जाता है।

# ब्लैक कलर वस्तुएं :


ब्लैक कलर कोई भी सामान न ही अपने घर लाएं और न ही गिफ्ट करें।