घर में रखी गई ये चीजें बनती है परेशानियों का कारण, इनसे दूरी में ही भलाई

अक्सर देखा गया है कि व्यक्ति अपने घर की खूबसूरत बनाने के लिए कई चीजें जैसे शो पीस, मूर्ती, पोस्टर आदि लेकर आता हैं, जिससे उसके घर का रूप बदल जाए। लेकिन कभीकभार अनजाने में वह ऐसी चीजें भी घर में ले आता हैं, जो घर के वातावरण पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और घर में परेशानियों को बुलावा देती हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वास्तु के अनुसार घर से बाहर रखने में ही भलाई हैं। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

* कांटे वाले पौधे


वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए। भले ही डैकोरेशन के लिए आप इन पौधों को आप सजावट के लिए लगाते हों लेकिन इनसे घर के सदस्यों की बदकिस्मती बनी ही रहती है। इसके अलावा जिन पौधों के पत्तों से दूध निकलता हो, उन्हें भी घर में नहीं रखना चाहिए।

* टूटी-फूटी चीजें

अक्सर लोग कोई चीज टूट जाने पर भी उसे फैंकते नहीं और सालों तक संभाल कर रखते हैं। मगर टूटी हुई चीजों को रखने से घर में नेगेटिविटी का वास होता है। इसलिए अगर आपके घर में भी ऐसी कोई चीज हैं तो उसे तुरंत फैंक दें।

* बंद घड़ियां

अगर आपके घर में खराब घड़ी रखी हुई है तो उसे तुरंत फैंक दें। क्योंकि इससे परिवार के सदस्यों का कोई भी काम सही समय पर पूरा नहीं होता। इसके अलावा घर में रुकी हुई घड़ी भी नहीं रखनी चाहिए। इसलिए या तो उसमें सेल डाल दें या इसे फैंक दें।

* फटे-पुराने कपड़े

वास्तु के अनुसार घर में फटे-पुराने कपड़े रखने से भी नेगेटिव एनर्जी का वास होता है। इतना ही नहीं, घर में रखे पुराने कपड़ों के कारण मन में बुरे विचार भी आते हैं। इसलिए घर में फटे-पुराने कपड़ों को रखना नहीं चाहिए बल्कि इसे किसी जरूरतमंद को दान कर देना चाहिए।

* नटराज की मूर्ति

बहुत से लोग घर की सजावट के लिए नटराज की मूर्ति भी लेकर आते हैं। मगर नटराज की मूर्ति को विनाश का प्रतीक भी माना जाता है। इसके अलावा इसे घर में रखने से अशांति भी बनी रहती है। इसीलिए कभी भी इसे घर में शो-पीस के तौर पर नहीं रखना चाहिए।

* इस तरह की तस्वीरें

घर सजाने के लिए पेंटिग तो हर कोई लगाता है लेकिन घर में महाभारत, डूबते हुए जहाज, किसी दुखद घटना या किसी हिंसात्मक जानवर जैसे शेर, बाघ, चीते की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। इससे घर में हमेसा निराशा का माहौल बना रहता है।