हरियाली अमावस्या 2020 : शिवजी को प्रसन्न करेंगे राशिनुसार किए गए ये कार्य

सावन मास की अमावस्याको हरियाली अमावस्या के तौर पर जाना जाता हैं जो कि 20 जुलाई 2020, सोमवार को हैं। शास्त्रों में हरियाली अमावस्या का बहुत महत्व माना गया हैं और इस दिन की गई शिव की पूजा बहुत फलदायी होती हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए हरियाली अमावस्या पर राशिनुसार किए जाने वाले कुछ उपायों की जानकारी लेकर आए हैं जो भोलेनाथ को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- मेष राशि वाले जातक भगवान शिव का गाय के दूध से अभिषेक करना लाभदायी रहेगा।

- वृषभ राशि वाले जातक भगवान शिव को 5 सफेद पुष्प अर्पण कर पीपल की पूजा करें।

- मिथुन राशि वाले जातक आज भोलेनाथ को 11 बिल्वपत्र चढ़ाएं।

- कर्क राशि वाले जातक भगवान शिव को पंचामृत चढ़ाएं।

- सिंह राशि वाले जातक शंकरजी को 3 धतूरे चढ़ाएं।

- कन्या राशि वाले जातक काली गाय को गुड़ खिलाकर शिवजी की पूजा करें।

- तुला राशि वाले जातक शिवजी का दुग्धाभिषेक करें, अति लाभदायी रहेगा।

- वृश्चिक राशि वाले जातक शंकरजी को तीर्थ जल चढ़ाने के बाद 5 बिल्वपत्र चढ़ाएं।

- धनु राशि वाले जातक शिवजी को 108 बिल्वपत्र चढ़ाकर पूजन करें।

- मकर राशि वाले जातक शिवजी को 5 प्रकार की मिठाई और हरे फल अर्पित करें।

- कुंभ राशि वाले जातक भोलेनाथ को शहद अर्पित करने से लाभ होगा।

- मीन राशि वाले जातक शिवजी को 5 पीली वस्तु चढ़ाएं, तो मनोकामना पूर्ण होगी।