उम्र घटाते है सावन के गुरुवार किये गए ये काम, भूलकर भी ना करें इन्हें आज

सावन का महीना बेहद ही पुण्य माना जाता हैं जो कि आध्यात्मिक रूप से बहुत विशेष होता हैं। वैसे तो ज्योतिष में हर दिन का अपना विशेष आध्यात्मिक महत्व होता हैं। लेकिन सावन के महीने में इन दिनों का महत्व ओर भी अधिक हो जाता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि इन दिनों से जुडी बातों का अच्छे से ध्यान रखा जाए। आज सावन का गुरुवार हैं और आज के दिन किए गए कुछ काम गुरु ग्रह का प्रभाव हल्का करते हैं जो कि आपकी जीवनरेखा पर भी असर डालते हैं। तो आइये जानते हैं गुरुवार से जुड़े उन कामों के बारे में जो आज के दिन नहीं किए जाने चाहिए।

घर में ना लगाएं पोछा
सावन के गुरुवार को घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।

इस दिन लक्ष्मी को ना करें नजरअंदाज
सावन के गुरुवार को नारायण का दिन होता है, ये बात तो ठीक है। पर नारायण तभी प्रसन्न होंगे जब आप उनके साथ उनकी पत्नी यानी कि लक्ष्मी जी की भी पूजा करेंगे। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्धि होती है।

ना बाल धोएं ना कटाएं
शास्त्रों के अनुसार महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है। इसका मतलब यह है कि गुरु ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। ऐसे में सावन के गुरुवार को महिलाएं अगर अपना सिर धोती हैं या बाल कटाती हैं तो इससे बृहस्पति कमजोर होता है और पति व संतान की उन्नति रुक जाती है।

शेविंग और नाखून काटने की मनाही
गुरु ग्रह को जीव भी कहा जाता है। जीव यानी कि जीवन। जीवन से तात्पर्य है आयु। सावन के गुरुवार को नाखून काटने और शेविंग करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उम्र में से दिन कम हो जाता है।