जीवन में खुशहाली लेकर आएंगे वास्तु के ये उपाय, जानें और अपनाए

जीवन को खुशहाल बनाने के लिए व्यक्ति हर संभव प्रयास करता हैं और चाहता हैं कि उसका जीवन बिना किसी परेशानी के कटे। इसके लिए व्यक्ति की मेहनत के साथ उसकी किस्मत भी प्रबल होनी चाहिए। इसमें वास्तु में बताई गई बातें आपके लिए बहुत मददगार साबित होती हैं। आज हम आपको वास्तु से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं जो जीवन को सुखों से भर सकती हैं और जीवन को कठिनाईयों से बचाते हैं। तो आइये जानते हैं इन वास्तु टिप्स के बारे में।

- अपनी सुबह की शुरुआत खुद की हथेलियां देखकर करें।

- सोते वक्त ऐसी दिशा में सोएं ताकि जब सुबह उठे तो आपका मुख उत्तर या पूर्व द‌िशा की ओर हो। वास्तु शास्त्र के अनुसार कमरे की यह दिशा कुबेर की मानी जाती है। सुबह इस तरफ मुंह करके उठने से दिनभर आपको पैसों से जुड़े लाभ प्राप्त होंगे।

- जीवन को सुखमयी बनाने के लिए हर सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्पित करें। जल अर्पित करते वक्त 'ओम आद‌ित्य नमः' मंत्र का जप करें।

- हर रोज अपने ईष्ट की भी जरुर अराधना करें। सुबह के वक्त ध्य़ान करने से भी जीवन में पॉजिटविटी आती है। अगर आपके पास ज्यादा पूजा-पाठ करने का वक्त नहीं है तो कम से कम घर की उत्तर या पूर्व दिशा में धूप जलाकर 5 से 10 मिनट के लिए जरुर बैठें।

- पूजा के बाद जो फूल देवी-देवताओं को चढ़ाएं हैं, उन्हें सूख जाने के बाद उठाना मत भूलें। कोशिश करें उन्हें जल प्रवाहित कर दें, या फिर सूखने के बाद उन्हें किसी पौधे में डाल दें।

- भोजन हमेशा उत्तर की ओर मुंह करके करना चाह‌िए। भोजन करने के लिए सबसे बेहतरीन स्थानी रसोई घर माना जाता है। बेडरुम में बैठकर भोजन करने से जीवन में वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं।

- सूरज ढलने के बाद घर में अंधेरा न होने दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

- भोजन बनाते सबसे पहली रोटी गाय के लिए निकालें और अंतिम रोटी कुत्ते को डालें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में राहु, केतु, शन‌ि, बुध और गुरु ग्रह शुभ बने रहते हैं।

- लक्ष्मी की कृपा बनाए रखने के लिए नियमित तौर पर तुलसी को जल चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन में आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।