नमक से जुड़े ये वास्तु टिप्स संवारेंगे आपका जीवन, जानें और घर लाएं खुशियां

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला नमक जितना रसोई के लिए महत्वपूर्ण हैं उतना ही वास्तु में भी महत्व रखता हैं। जी हाँ, वास्तु में नमक के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जो आपके जीवन की परेशानियों को दूर कर खुशियों का आगमन करते हैं। नमक से जुड़े वास्तु उपाय आपकी सभी तकलीफों को दूर करने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं नमक से जुड़े इन वास्तु उपायों के बारे में।

बुरी नजर से करें बचाव

छोटी- छोटी कांच की डिब्बियोें में नमक भरकर घर के सभी कमरों में रख दें। इसे ऐसी जगह पर रखें जहां किसी को भी दिखाई न दें। इससे नेगेटिविटी दूर होने साथ पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। घर का माहौल खुशनुमा रहता है।

वास्तुदोष करें दूर

अगर घर में लगातार लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश होते हैं। किसी काम में मन नहीं लगता है तो इसके पीछे का कारण वास्तुदोष होता है। इसके लिए एक कटोरी या कंटेनर में नमक भरकर उसे बाथरूम और टॉयलेट में रखें। इसे इसतरह रखें कि किसी को दिखाई न दे। साथ ही इसे हर महीने बदलते रहें। इसके अलावा पानी में दो नमक मिलाकर पूरे घर पर पोंछा लगाने से भी वास्तुदोष दूर होता है। मगर ध्यान दें गुरुवार के दिन ऐसा न करें।

मन की बैचेनी मिटाएं

अगर आपके मन में लगातार घबराहट, बैचेनी और चिंता रहती है तो पानी में थोड़ा नमक मिलाकर नहा लें। इसके अलावा अपने दोनों हाथों में थोड़ी देर तक साबुत नमक रखें या पकड़े। कुछ समय के बाद इसे वॉशबेसिन में डालकर पानी से बहा दें। इससे आपके अशांत मन को शांति मिलेगी। साथ ही आप रिलैक्स हो खुशी फील करेंगे।

रिश्तों में लाएं मिठास

घरों में निरंतर लड़ाई-झगड़े, कलह-क्लेश होना या परिवार के सदस्यों की आपस में न बनना आदि वास्तुदोष हो सकता है। इससे बचने के लिए सेंधा या खड़े नमक का एक टुकड़ा बेडरूम के एक कोने में रखें। इसे हर महीने बदलें। इससे पति पत्नीं के झगड़े दूर हो दोनों में प्यार बढ़ता है।

आर्थिक स्थिति होती है मजबूत

कांच के गिलास में पानी और नमक मिक्स कर घर के नैऋत्य कोने में रखें। साथ उस गिलास के पीछे लाल रंग का बल्व लगाएं। इस नमक मिश्रित पानी को हर महीने बदलते रहे हैं। इससे घर में धन का आगमन होगा। पैसों की तंगी दूर हो आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

बीमारी से दिलाएं छुटकारा

अगर कोई लंबी बीमारी से परेशान हैं। ऐसे में उस व्यक्ति के सिरहाने कांच की डिब्बी में नमक भरकर रखें। इससे उसके स्वस्थ में सुधार आएगा। साथ ही इस नमक को हर हफ्ते बदलें।