नवरात्रि में जरूर आजमाएं ये वास्तु उपाय, घर-परिवार में होता है सुखों का आगमन

10 अक्टूबर को कलश स्थापना के साथ ही नवरात्रि पर्व शुरू हो जाएगा। सभी ओर इसकी तैयारियों को अभी से देखा जा सकता हैं। नवरात्रि के इस पर्व में मातारानी की कृपा प्राप्त करने के लिए सभी माँ की भक्ति और पूजन करते हैं। आज हम आपको नवरात्रि में किये जाने वाले कुछ वास्तु उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से घर-परिवार में सुखों का आगमन होता है और सुख-समृद्धि बस्ती हैं। तो आइये जानते हैं नवरात्रि में आजमाएं जाने वाले वास्तु उपाय के बारे में।

* नवरात्रि खत्म होने से पहले घर के मेन गेट पर मां लक्ष्मी के पैर के चिन्ह लगाना बेहद शुभ होता हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि पैर की दिशा अंदर की तरफ होनी चाहिए।

* घर या दूकान के मेन गेट के ऊपर देवी लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर लगाएं, जिसमें मां कमल के फूल पर विराजित हो। ऐसा करने से घर-परिवार को कई शुभ फल मिलते हैं।

* घर दुकान के दरवाज़े पर चांदी का स्वास्तिक लगाना शुभ फलदायक माना जाता हैं। वास्तु के अनुसार, इससे घर में बीमारी नहीं आती। ऐसा ना कर पाने पर लाल कुमकुम से भी स्वास्तिक बना सकते हैं।

* नवरात्रि में घर या दूकान के मेन गेट के पास किसी बर्तन में पानी भरकर उसमें फूल डाल दें। इसे गेट की पूर्व या उत्तर दिशा में रखें। इससे घर के मुखिया को कई फ़ायद होंगे।

* घर के दरवाज़े पर सुंदर और कलरफुल तोरण बांधें। अगर तोरण आम, पीपल या अशोक के पत्तों से बनी हो तो और भी अच्छा होगा। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती।

* घर या दूकान के मेन गेट पर ॐ का चिन्ह बनाएं या शुभ लाभ लिखें। ध्यान रखे ये चिन्ह दरवाज़े के पूर्व या उत्तर दिशा की ओर ही बनाएं। इससे कोई बीमारी ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाती।