पाना चाहते हैं घर की खोई हुई खुशियाँ वापस, ये वास्तु टिप्स बनाएँगे बिगड़ा काम

अक्सर देखा गया हैं कि घर में अकारण ही कलेश उत्पन्न होता हैं और किसी ना किसी प्रकार की बाधा आती ही रहती है। ये बाधाएं परिवार वालों में कब दूरियां ले आती हैं इसका पता ही नहीं चलता हैं। ऐसे में घर में तनाव का माहौल बना रहता है। इन परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए जरूरी हैं कि वास्तु की मदद ली जाए और इससे जुड़े टिप्स की मदद से घर में सकारात्मकता लाते हुए उदासीनता दूर की जाए। तो आइये जानते हैं उन वास्तु टिप्स के बारे में जो आपके घर की खोई हुई खुशियों को फिर से लौटाए।

- घर से टूटी-फूटी वस्तुएं हटा दें। साथ ही घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज उसे दीपक दिखाएं।

- घर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं साथ में कुछ लौंग डालकर इससे घर में सकारात्मक प्रभाव रहता है।

- घर में सप्ताह में एक बार गूगल का धुंआ जरूर करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है।

- घर के उत्तर और दक्षिण के कोने में दौड़ते हुए सफेद घोड़े का स्टेच्यु लगा दें। इससे घर के आय में वृद्धि होती है। दौड़ते हुए घोड़े को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।