आपके दुर्भाग्य का कारण बनते हैं ये वास्तुदोष, जानें और करें इन्हें दूर

अक्सर देखा जाता हैं कि व्यक्ति की कड़ी मेहनत के बाद भी उसे वह सफलता (Success) या मुकाम हासिल नहीं हो पाता हैं जिसका वह हकदार होता हैं। कई बार व्यक्ति इसके पीछे के कारणों (Reason) का पता नहीं कर पाता हैं जिसकी वजह से उन्हें बहुत परेशानी होती हैं। कई बार इसकी वजह आपके घर का वास्तुदोष (Vastu Dosh) भी हो सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए वास्तु से जुड़े उन कारणों की जानकारी देने जा रहे हैं जो दुर्भाग्य (Misfortune) और असफलता का कारण बनते हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में।

- घर के अंदर कभी भी बोनसाई (Bonsai) और कंटीले पौधे नहीं लगाने चाहिए। इससे घर का वास्तु बिगड़ता है और नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।

- उत्तर-पश्चिम दिशा में अंधेरा (Dark) नहीं होना चाहिए। इस दिशा का सीधा संबंध पैसों और तरक्की से होता है।

- घर के उत्तर- पूर्वी हिस्सों में कभी भी भारी मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए। इससे घर पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव रहता है

- बिस्तर के नीचे कभी भी जूते-चप्पल (Sleepers) नहीं रखना चाहिए। इससे रोग और मानसिक परेशानियां आती हैं।

- पूजा और दान के लिए घर में लायी गई वस्तुओं को अधिक दिनों तक घर में नहीं रखना चाहिए।

- देवी- देवताओं की खंडित मूर्तियों (Broken Statue) को भी घर में नहीं रखना चाहिए।

- बंद और टूटी-फूटी घड़ियों को रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है और नेगेटिविटी बढ़ने लगती है।