आपके दुर्भाग्य के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं ये चीजें, जानें और रहें सतर्क

अक्सर देखा जाता है कि कई लोगों को जीवन में मेहनत करने के बाद भी वह फल नहीं मिल पाता हैं जिसकी वे चाहत रखते हैं। मेहनत करने के बावजूद उन्‍हें सदैव धन की तंगी मानसिक अशांति और क्‍लेश का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में आपको सतर्क रहने की जरूरत हैं और उन चीजों के बारे में जानने की जरूरत हैं जो इसका कारण हो सकती हैं। आज हम आपको वास्तु में बताई गई कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके दुर्भाग्य के लिए जिम्मेदार हो सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

बेकार रखे पत्‍थर नग या फिर नगीना न रखें

अक्‍सर देखने में आता है कि कुछ लोग अपने घर में अनावश्‍यक पत्‍थर, नग या फिर कांच के शीशे आदि रखे रहते हैं। जो किसी काम नहीं आते हैं। ऐसा अगर आप भी कर रहे हैं तो ऐसी चीजों को अभी निकालकर फेंक दें। ऐसा माना जाता है कि सभी प्रकार से एक विशेष प्रकार की ऊर्जा निकलती है। बिना इस जानकारी के कि कौन से नग से कौन सी ऊर्जा निकल रही है, आपको इन नगों को घर में नहीं रखना चाहिए।

छत पर रखा कबाड़ा

घर की छत पर रखा कबाड़ा आपके सिर पर बोझ बढ़ाता है और आपके ऊपर कर्ज चढ़ाता है। अगर आप घर की छत पर कबाड़ा छोड़ देते हैं तो आपके ऊपर पैसों की तंगी बढ़ती जाती है। भूलकर भी घर की छत पर फालतू कबाड़ा न रखें, इससे आपके परिवार के लोगों के ऊपर बुरा असर पड़ता है। ऐसा होने से आपके ऊपर पितृ दोष भी उत्‍पन्‍न होता है।

टूटी हुई या फिर जंग लगी अलमारियां

घर में या फिर दुकान में कोई भी टूटी हुई या फिर जंग लगी अलमारी नहीं रखनी चाहिए। लोहे की टूटी अलमारी पैसों के नुकसान की वजह मानी जाती है। इसलिए अगर आपके घर में भी ऐसी टूटी हुई अलमारी है तो इसे फेंक दें। तो आपके दुर्भाग्‍य में कमी आएगी।

टूटा फर्नीचर

टूटे हुए फर्नीचर को आपकी तरक्‍की की राह में बाधा माना जाता है। अगर आपके घर में कोई टेबल या फिर चेयर टूट गई हो तो उसे तुरंत हटा दें या फिर उसकी मरम्‍मत करवा लें। टूटा हुआ फर्नीचर घर में रखने से वास्‍तुदोष उत्‍पन्‍न होता है।

पुराने फटे कपड़े

कुछ लोग होते हैं जो कपड़े छोटे हो जाएं या फिर फट जाएं तब उन्‍हें घर में संभालकर रखे रहते हैं। यह बहुत ही बुरी बात है। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो मत कीजिए। फटे-पुराने कपड़े घर से तुरंत बाहर निकालकर फेंक दें।

देवी-देवताओं की पुरानी मूर्तियां

कुछ लोग देवी देवताओं की मूर्तियां खंडित हो जाने पर भी उन्‍हें घर में रखे रहते हैं। जितना जल्‍दी हो सके उतना जल्‍दी इन मूर्तियों या फिर चित्रों को बहते हुए जल में प्रवाहित कर देना चाहिए। घर के ए‍क ही देवी देवता की एक से अधिक मूर्तियां रखने पर दोष माना जाता है।