Navratri 2021 : देवी मां को प्रसन्न करेगी नवरात्रि पर घर में लाई गई ये 4 चीजें

मातारानी का पावन पर्व नवरात्रि जारी हैं और सभी इन दिनों में माता के विभिन्न स्वरूपों की विधि विधान से पूजा करते हुए इस पर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता हैं। इन दिनों में भक्तगण आस्था रखते हैं व्रता-उपवास रखते हैं और माता की सेवा करते हैं ताकि देवी मां को प्रसन्न कर जीवन की परेशानियों का अंत किया जा सके। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो मातारानी को बेहद पसंद हैं और उन्हें नवरात्रि के दिनों में घर पर लाने से देवी मां की असीम कृपा प्राप्त होती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

श्रृंगार का सामान

नवरात्रि के पूरे नौ दिनों में देवी दुर्गा के नवरूपों की पूजा होती है। इस दौरान माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए उन्हें श्रृंगार का सामान चढ़ाएं। इसके लिए अपने पूजा स्थल पर श्रृंगार का सामान रखें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे देवी मां प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देती है।

मां लक्ष्मी की तस्वीर


नवरात्रि के पावन दिनों में धन की देवी लक्ष्मी की तस्वीर घर पर लगाएं। तस्वीर में वे कमल के आसन में विराजमान हो। साथ ही देवी मां के हाथों से धन की वर्षा हो रही हो। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। इसके साथ ही घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

चांदी का सिक्का

चांदी को पवित्र व शुभ धातु माना जाता है। नवरात्रि दौरान घर में एक चांदी का सिक्का जरूर लेकर आए। इस बात का ध्यान रखें कि उस सिक्के पर देवी लक्ष्मी व प्रथम पूजनीय गणेश जी की आकृति बनी हो। मान्यता है कि इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

तुलसी का पौधा


हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही पवित्र माना जाता है। इसमें देवी-देवताओं का वास माना जाता है। इसे घर पर लगाने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली का वास होता है। अगर आपके घर पर तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के शुभ अवसर पर आप इसे घर पर लेकर आए। सुबह के समय पौधे पर जल अर्पित करें और शाम के दीपक जलाकर पूजा करें। इससे आपको देवी मां की असीम कृपा मिलेगी।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)