पौष माह का शुक्ल पक्ष है जारी, किस्मत चमकाने के लिए घर ले आए ये 10 चीजें

हिंदू धर्म में पौष मास का बड़ा महत्व माना गया हैं जिसमें किए गए धार्मिक कार्य आपको पुण्य दिलाते हुए किस्मत चमकाने का काम करते हैं। खासतौर से इन दिनों में सूर्यदेवता का पूजन किया जाता हैं जिनके आशीर्वाद से भविष्य उज्ज्वल होता हैं। इसी के साथ ही इस महीने को किस्मत चमकाने के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं जिसमें कुछ चीजों का घर में आगमन होता हैं तो वे अपने साथ सौभाग्य लेकर आती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको उन्हीं चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें पौष माह में अपने घर लेकर आना चाहिए। तो आइयेब जानते हैं इन चीजों के बारे में।

- चांदी से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को घर के पूजा स्थान पर रखना चाहिए। इसके बाद प्रतिदिन इनकी पूजा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती और घर में सुख-शांति भी बनी रहती है।

- इस माह तिल और गुड़ को खरीदकर घर में लाना चाहिए।

- इस माह माह लाल और पीले कपड़े खरीदकर पहना चाहिए। इससे भाग्य में वृद्धि होती है।

- इस पक्ष में तांबे का लोटा लाकर उसमें जल भरकर उससे सूर्य को अर्घ्य देने से सभी तरह के कष्टों का अंत होता है।

- इस माह में नया कपूर खरीदकर लाएं और पूरे शुक्ल पक्ष में सुबह और शाम को घर में कपूर की सुगंध फैलाएं। इससे सेहत और भाग्य में वृद्धि होती है।

- लघु नारियल या एकाक्षी नारियल लाकर लाल कपड़े में बांधकर इसे धन स्थान पर रखें। इससे धन में वृद्धि होगी।

- मोती शंख या दक्षिणावर्ती शंख को घर में रखने से धन-संपत्ति बढ़ने लगती है।

- इस पक्ष में माता लक्ष्मी का श्रीयंत्र लाकर उसकी विधिवत पूजा करना चाहिए और उसकी पूजा घर में स्थापना करना चाहिए।

- कमल गट्टा कमल से निकलने वाला बीज है। इसे घर के पूजन स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

- कौड़ी और झाडू समुद्र से निकलती है। इसमें धन को आकर्षित करने का गुण होता है। इस माह झाडू खरीदना भी शुभ होता है।