प्रवेश द्वार की ये बातें बचाएगी घर को बुरी नजर के प्रकोप से, जानें और आजमाए

घर में उपस्थित ऊर्जा का घर में रहने वालों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि घर में हमेशा सकारात्मकता फैली रहे और नकारात्मक ऊर्जा का कोई स्थान नहीं हो। इसके लिए सबसे जरूरी हैं घर के प्रवेश द्वार से जुड़ी कुछ जरूरी बातों के बारे में जानना जो कि घर को बुरी नजर से बचाने में मददगार साबित होता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको वास्तु में बताई गई प्रवेश द्वार से जुड़ी ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो घर में सकारात्मक प्रभाव डालती है।

- हिंदू धर्म में स्वास्तिक को शुभ चिन्ह माना गया है। प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का निशान बनाने से घर में सौभाग्य और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है।

- सिंदूर से घर के मुख्य दरवाजे पर मां लक्ष्मी के पैर बनाने से धन-दौलत और समृद्धि का आगमन होता है।

- घर के प्रवेश द्वार पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाना शुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से धन लाभ होता है।

- घर को नकारात्मक और बुरी ऊर्जा से बचाने के लिए मुख्य दरवाजे के दोनों ओर शुभ-लाभ लिखें।

- सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश के लिए पीपल, आम और अशोक के पत्तों की माला का तोरण द्वार बना कर घर के मुख्य दरवाजे में बांधना शुभ होता है।

- घर का दरवाजा खोलते समय उसमें आवाज ना हो। यह नकारात्मकता का प्रतीक होती है।

- प्रवेश द्वार पर हमेशा रोशनी होनी चाहिए।

- घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए प्रवेश द्वार पर सुन्दर और साफ ढंग से नाम की पट्टी लगाएं।

- घर के मुख्य दरवाजे को अन्य दूसरे दरवाजों से बड़ा रखना चाहिए। इसके अलावा मुख्य दरवाजा दोनों तरफ से खुलने वाला होना चाहिए।